Summer Jewellery Styling Tips: गर्मी का मौसम हमें काफी आरामदायक और खुला-खुला महसूस करवाता है। इस मौसम में कपड़े पहनने का स्टाइल सबसे ज्यादा पसंद आता है। इस समर सीजन शुरू होते ही आपने अपने वॉर्डरोब में ट्रेंडी और स्टाइलिश आउटफिट शामिल कर लिए होंगे। लेकिन क्या आप इस आउटफिट के साथ मैच करती ज्वैलरी भी शामिल करना चाहती हैं, तो अब आपको बहुत ज्यादा खर्च करने की ज़रूरत नहीं है।
आज हम आपको कुछ ऐसे ज्वैलरी आइडियाज के बारे में बताएंगे, जो आपके लुक और भी यूनिक बना देगा। इसे आप आज से ही अपने वॉर्डरोब में शामिल करें। ताकि आप अलग-अलग कपड़ों के साथ इसको पहन सकें। आइये जानते हैं, उन एक्सेसरीज के बारे में, जिसे आपको इस गर्मी अपने साथ जरूर कैरी कर सकती हैं।
1. Colorful Jewellery

इस गर्मी अगर आप भी अपने वॉर्डरोब में यूनिक और ट्रेंडिंग ज्वेलरी को शामिल करना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसका सही तरीका बताएंगे। फ्लोरल या फिर पत्तेदार पैटर्न से सजे हुए ज्वैलरीज की तलाश हर कोई करता है। नाजुक फूलों की बूंदों वाली बालियां हो या घुमावदार कंगन हर मौसम में आपको बेहतरीन लुक देते हैं।
2. Dark Colors

अपने गहनों को चुनते समय वाइब्रेंट कलर्स का चुनाव करें, इससे आप और भी ज्यादा आकर्षक लगेंगी। चमकीले रंग के स्टोन वाले पीसेज या आकर्षक रंगों वाले ज्वैलरीज हर सीजन में ड्रेस के साथ खूबसूरत लगते हैं। अंगूठी हो या बोल्ड कलर पैलेट से सजा एक मोटा हार, वाइब्रेंट कलर्स आपके समर लुक को बेहतर बनाएगा।
3. Celestial Element

गर्मी के सीजन में सूर्य और चंद्रमा से इंस्पायर्ड एक्सेसरीज को चुनें, जो आपको खूबसूरत लुक देगा। इसमें जो डिजाइन होती है, वो बेहद यूनिक होती है। गर्मी में आप स्टार बने हुए ब्रेसलेट्स या फिर सूरज या चंद्रमा लगा पेंडेंट सेट ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप स्टार वाले ईयरिंग्स को भी चुन सकती हैं। ये किसी भी ड्रेस के साथ स्टाइलिश लगता है।
4. Everyday Style

अगर आप भी ऑफिस, कॉलेज या फिर कहीं घूमने जा रही हैं, तो अपने लुक में सोफेस्टिकेशन जोड़ने के लिए ऐसे गहनों को चुनें, जो आपके रोजाना के वॉर्डरोब में बेहतरीन दिखें। हमेशा ब्राइट एक्सेसरीज को चुनें। इसमें गोल्डन और सिल्वर कलर को प्रायोरिटी दें, ताकि ये आपके हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाए।
Also Read: ऑफिस आउटफिट्स के साथ खूब जंचेंगे ये स्टाइलिश और सोबर Gold Earrings, डेली वियर के लिए हैं Best























