इस Summer Season नार्मल कपड़ों को भी दें Trendy Look, Wardrobe में शामिल करें ये 4 Jewellery Accessories

Summary :

Summer Jewellery Styling Tips: गर्मी का मौसम हमें काफी आरामदायक और खुला-खुला महसूस करवाता है। इस मौसम में कपड़े पहनने का स्टाइल सबसे ज्यादा पसंद आता है। इस समर सीजन शुरू होते ही आपने अपने वॉर्डरोब में ट्रेंडी और स्टाइलिश आउटफिट शामिल कर लिए होंगे। लेकिन क्या आप इस आउटफिट के साथ मैच करती ज्वैलरी भी शामिल करना चाहती हैं, तो अब आपको बहुत ज्यादा खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे ज्वैलरी आइडियाज के बारे में बताएंगे, जो आपके लुक और भी यूनिक बना देगा। इसे आप आज से ही अपने वॉर्डरोब में शामिल करें।…

Summer Jewellery Styling Tips: गर्मी का मौसम हमें काफी आरामदायक और खुला-खुला महसूस करवाता है। इस मौसम में कपड़े पहनने का स्टाइल सबसे ज्यादा पसंद आता है। इस समर सीजन शुरू होते ही आपने अपने वॉर्डरोब में ट्रेंडी और स्टाइलिश आउटफिट शामिल कर लिए होंगे। लेकिन क्या आप इस आउटफिट के साथ मैच करती ज्वैलरी भी शामिल करना चाहती हैं, तो अब आपको बहुत ज्यादा खर्च करने की ज़रूरत नहीं है।

आज हम आपको कुछ ऐसे ज्वैलरी आइडियाज के बारे में बताएंगे, जो आपके लुक और भी यूनिक बना देगा। इसे आप आज से ही अपने वॉर्डरोब में शामिल करें। ताकि आप अलग-अलग कपड़ों के साथ इसको पहन सकें। आइये जानते हैं, उन एक्सेसरीज के बारे में, जिसे आपको इस गर्मी अपने साथ जरूर कैरी कर सकती हैं।

1. Colorful Jewellery

Summer Jewellery Styling Tips
Summer Jewellery Styling Tips (Source: social media)

इस गर्मी अगर आप भी अपने वॉर्डरोब में यूनिक और ट्रेंडिंग ज्वेलरी को शामिल करना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसका सही तरीका बताएंगे। फ्लोरल या फिर पत्तेदार पैटर्न से सजे हुए ज्वैलरीज की तलाश हर कोई करता है। नाजुक फूलों की बूंदों वाली बालियां हो या घुमावदार कंगन हर मौसम में आपको बेहतरीन लुक देते हैं।

2. Dark Colors

Summer Jewellery Styling Tips
Summer Jewellery Styling Tips (Source: social media)

अपने गहनों को चुनते समय वाइब्रेंट कलर्स का चुनाव करें, इससे आप और भी ज्यादा आकर्षक लगेंगी। चमकीले रंग के स्टोन वाले पीसेज या आकर्षक रंगों वाले ज्वैलरीज हर सीजन में ड्रेस के साथ खूबसूरत लगते हैं। अंगूठी हो या बोल्ड कलर पैलेट से सजा एक मोटा हार, वाइब्रेंट कलर्स आपके समर लुक को बेहतर बनाएगा।

3. Celestial Element

Summer Jewellery Styling Tips
Summer Jewellery Styling Tips (Source: social media)

गर्मी के सीजन में सूर्य और चंद्रमा से इंस्पायर्ड एक्सेसरीज को चुनें, जो आपको खूबसूरत लुक देगा। इसमें जो डिजाइन होती है, वो बेहद यूनिक होती है। गर्मी में आप स्टार बने हुए ब्रेसलेट्स या फिर सूरज या चंद्रमा लगा पेंडेंट सेट ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप स्टार वाले ईयरिंग्स को भी चुन सकती हैं। ये किसी भी ड्रेस के साथ स्टाइलिश लगता है।

4. Everyday Style

Summer Jewellery Styling Tips
Summer Jewellery Styling Tips (Source: social media)

अगर आप भी ऑफिस, कॉलेज या फिर कहीं घूमने जा रही हैं, तो अपने लुक में सोफेस्टिकेशन जोड़ने के लिए ऐसे गहनों को चुनें, जो आपके रोजाना के वॉर्डरोब में बेहतरीन दिखें। हमेशा ब्राइट एक्सेसरीज को चुनें। इसमें गोल्डन और सिल्वर कलर को प्रायोरिटी दें, ताकि ये आपके हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाए।

Also Read: ऑफिस आउटफिट्स के साथ खूब जंचेंगे ये स्टाइलिश और सोबर Gold Earrings, डेली वियर के लिए हैं Best

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।