Latest Jadau Ring Designs: महिलाओं को रिंग पहनने का बेहद शौक होता है। वो जब भी मार्केट जाती हैं, तो तरह-तरह की रिंग डिजाइन की शॉपिंग करती हैं। त्योहारों का मौसम आते ही सजने-संवरने का शौक हर किसी को होता है। ऐसे में महिलाएं अपने लुक को और निखारने के लिए नए-नए ज्वेलरी पीस ट्राई करना पसंद करती हैं। जड़ाऊ अंगूठियां ऐसी होती हैं, जो बहुत सी ड्रेस के साथ बिल्कुल परफेक्ट लगती है।
ये आपके हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। इनकी खूबसूरत कारीगरी और पारंपरिक लुक आपके स्टाइल में चार-चांद लगा देगीं। इस फेस्टिव सीजन अगर आप जड़ाऊ अंगूठी से आपके लुक को यूनिक और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो यहां देखें लेटेस्ट और स्टाइलिश जड़ाऊ अंगूठी डिजाइन।
Latest Jadau Ring Designs: लेडीज जड़ाऊ अंगूठी डिजाइन
1. Single Kundan Jadau Ring

सिंगल जड़ाऊ कुंदन रिंग महिलाओं को हमेशा पसंद आती है। इसमें कुंदन की चमक और गोल्डन बेस का कॉम्बिनेशन इसे रॉयल लुक देता है। इस रिंग को आप किसी भी ड्रेस के साथ वियर कर सकती हैं। ये आपके लुक को बेहद शानदार और यूनिक बनाएगा। खासकर शादी और त्योहार के शुभ मौके पर आप इसे पहन सकती हैं। इसे पहनने से आपका लुक बेहद ग्रेसफुल लगेगा।
2. Floral Jadau Ring

जड़ाऊ फ्लोरल रिंग का फैशन हमेशा ट्रेंड में रहता है। यह रिंग अपनी सिम्पल और खूबसूरत कारीगरी के लिए जानी जाती है। फूलों के पैटर्न में बनी ये रिंग आपके हाथों की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है। जड़ाऊ अंगूठी की चमक और कारीगरी हर महिला को खूब पसंद आती है। इस फेस्टिव सीजन अगर आप अपने ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ नया ऐड करना चाहती हैं, तो जड़ाऊ कुंदन, पर्ल बीडेड गोल्ड और फ्लोरल जड़ाऊ रिंग को जरूर ट्राई करें। ये न सिर्फ आपके हाथों की शोभा बढ़ाएगी, बल्कि आपके पूरे लुक को रॉयल टच देगी।
3. Gemstone Studded Ring Designs

नवरत्न अंगूठियां की डिजाइन सबसे यूनिक और ट्रेंडी होती है। इस अंगूठी में आप हर रत्न के रंग का पत्थर लगवा सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को बर्थडे, शादी या किसी खास मौके पर कोई गिफ्ट देना चाहते हैं, तो यह अंगूठी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप हर ड्रेस के साथ आसानी से पहन सकती हैं।
4. Carrot Studded Ring Design

महिलाओं को कैरी डिजाइन वाली जड़ाऊ अंगूठी को जरूर ट्राई करना चाहिए। अगर आपकी वाइफ को ट्रेडिशनल डिजाइंस पसंद हैं, तो उसे आप इस तरह की रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें मोती और कलरफुल पत्थरों का खूबसूरत काम देखने को मिलता है, जो आपकी अंगूठी को रॉयल टच देता है। इस तरह की अंगूठी को आपकी वाइफ किसी भी साड़ी या एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती है।
5. Peart Bided Gold Jadau Ring

पर्ल बीडेड गोल्ड जड़ाऊ रिंग को आप अपने ड्रेस से मैच करके पहन सकती हैं। अगर आप भी रिंग पहनने की शौकीन हैं, तो इस रिंग को कैरी करने से आपका लुक एलिगेंट लगेगा। इसमें सोने की खूबसूरती के साथ छोटे-छोटे मोती जड़े होते हैं, जो इसे और खूबसूरत बनाते हैं। इस तरह की रिंग फेस्टिव सीजन में इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ भी काफी खूबसूरत लगती है और आपके लुक को मॉडर्न टच देती है।


Download Android App
Download iOS App




