Meditation का सही तरीका और समय! Morning की ये एक छोटी सी Habit दिनभर आपको रखेगी Positive और Energetic

Summary :

Meditation for Mental Health: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति बनाए रखना बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे में ध्यान आपकी मदद करता है। इसे करने से मन शांत होता है, मूड बेहतर होता है और नींद अच्छी आती है। कई रिसर्चों में भी ये पता चला है कि मेडिटेशन करने से दिमाग शांत करने में काफी मदद मिलती है। इससे आप स्ट्रेस भी कम लेते हैं। ध्यान करने से आप स्वस्थ तो रहते ही हैं साथ ही आपको नींद भी बेहतर होती है। यह न सिर्फ आपको शांत और फोकस्ड बनाता है, बल्कि यह आपकी जिंदगी को…

Meditation for Mental Health: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति बनाए रखना बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे में ध्यान आपकी मदद करता है। इसे करने से मन शांत होता है, मूड बेहतर होता है और नींद अच्छी आती है। कई रिसर्चों में भी ये पता चला है कि मेडिटेशन करने से दिमाग शांत करने में काफी मदद मिलती है। इससे आप स्ट्रेस भी कम लेते हैं। ध्यान करने से आप स्वस्थ तो रहते ही हैं साथ ही आपको नींद भी बेहतर होती है। यह न सिर्फ आपको शांत और फोकस्ड बनाता है, बल्कि यह आपकी जिंदगी को भी बेहतर बनाता है, तो चलिए जानते हैं कि ध्यान करने से दिमाग पर क्या असर होता है।

Meditation for Mental Health: मेडिटेशन करने के फायदे

1. ध्यान दिमाग में ग्रे मैटर को बढ़ाता है

Meditation for Mental Health
Meditation for Mental Health (Source: Social Media)

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप हर दिन सिर्फ 10-15 मिनट भी ध्यान करते हैं, तो आपके दिमाग में ग्रे मैटर बढ़ने लगता है। यह ग्रे मैटर दिमाग के उन हिस्सों में होता है, जो सीखने, याददाश्त और ध्यान लगाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ध्यान इमोशन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

2. कॉर्टेक्स को मजबूत बनाता है

एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप रोजाना ध्यान करते हैं, तो इससे आपका प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स मजबूत होता है, जो हमें सोचने, समझने और सही फैसले लेने में मदद करता है।

3. हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा देता है

Meditation for Mental Health (1)
Meditation for Mental Health (Source: Social Media)

रोजाना सुबह कुछ मिनट ध्यान करने से दिमाग में डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जो अच्छी नींद लाने, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने और शरीर के विकास में मदद करते हैं। ये दोनों हार्मोन आपको पॉजिटिव और खुश महसूस कराते हैं। इसलिए कुछ समय निकालकर ध्यान जरूर करना चाहिए।

ध्यान करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे पहले अपने डेली रूटीन में शामिल करें। वैसे तो आप इसे कभी भी कर सकते हैं। पर बेहतर रिजल्ट के लिए सुबह करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। सुबह करने से दिनभर आपका मूड अच्छा रहता है, आप पॉजिटिव महसूस करते हैं और आपका शरीर एनर्जेटिक रहता है। शुरुआत में आप 5 मिनट के ध्यान से कर सकते हैं, फिर धीरे-धीरे इसे करना का समय बढ़ा सकते हैं।

Also Read: Periods के दर्द से हैं परेशान? अपनाएं ये 8 असरदार Home Remedies और देसी नुस्खे जो दिलाएंगे मिनटों में आराम

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।