अब पुरुष भी खा सकेंगे गर्भनिरोधक गोली! वैज्ञानिकों ने तैयार की ये Medicine

Summary :

अब पुरुष भी गर्भनिरोधक Medicine का सेवन कर सकेंगे। अभी तक गर्भनिरोध के अधिकतर उपाय महिलाओं के लिए ही उपलब्ध थे, जिससे उन पर ही ज़्यादा ज़िम्मेदारी रहती थी। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने पुरुषों के लिए एक नई गर्भनिरोधक गोली तैयार की है, जो परिवार नियोजन में संतुलन ला सकती है। इस दवा का नाम है YCT-529, और यह बिना किसी हार्मोनल बदलाव के काम करती है। YCT-529 एक ऐसी गोली है जो पुरुषों के शरीर में रेटिनोइक एसिड रिसेप्टर अल्फा (Retinoic Acid Receptor Alpha) नाम के एक विशेष हिस्से को रोकती है। यह Medicine रिसेप्टर स्पर्म यानी शुक्राणु बनने…

अब पुरुष भी गर्भनिरोधक Medicine का सेवन कर सकेंगे। अभी तक गर्भनिरोध के अधिकतर उपाय महिलाओं के लिए ही उपलब्ध थे, जिससे उन पर ही ज़्यादा ज़िम्मेदारी रहती थी। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने पुरुषों के लिए एक नई गर्भनिरोधक गोली तैयार की है, जो परिवार नियोजन में संतुलन ला सकती है। इस दवा का नाम है YCT-529, और यह बिना किसी हार्मोनल बदलाव के काम करती है। YCT-529 एक ऐसी गोली है जो पुरुषों के शरीर में रेटिनोइक एसिड रिसेप्टर अल्फा (Retinoic Acid Receptor Alpha) नाम के एक विशेष हिस्से को रोकती है।

यह Medicine रिसेप्टर स्पर्म यानी शुक्राणु बनने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है। जब यह रिसेप्टर बंद हो जाता है, तो शरीर में स्पर्म बनना बंद हो जाता है। इस दवा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह टेस्टोस्टेरोन या अन्य हार्मोनों को प्रभावित नहीं करती। यानी पुरुषों के हॉर्मोनल संतुलन पर कोई असर नहीं पड़ता और न ही कोई हार्मोन से जुड़ी साइड इफेक्ट्स होती हैं।

प्रेग्नेंसी रोकने का नया तरीका, पुरुषों के लिए आया कंडोम का विकल्प - ल Contraceptive pills will be made for men says Weill Cornell Medicine study tlif - AajTak

इंसानों पर शुरुआती परीक्षण के नतीजे

YCT-529 का पहला ट्रायल 16 पुरुषों पर किया गया। उन्हें 10mg से 180mg तक की अलग-अलग मात्रा में Medicine दी गई। कुछ को खाली पेट और कुछ को भोजन के बाद Medicine दी गई, ताकि यह जाना जा सके कि खाने से इसका असर बदलता है या नहीं। नतीजों से पता चला कि भोजन करने से दवा के असर पर कोई फर्क नहीं पड़ा और यह हर परिस्थिति में सुरक्षित और असरदार पाई गई।

अब पुरुष भी लेंगे गर्भनिरोधक गोली, ट्रायल में मिली बड़ी सफलता

जानवरों पर मिल चुके हैं शानदार नतीजे

इस Medicine को इंसानों से पहले चूहों और बंदरों पर परखा गया था। चूहों को जब यह गोली 4 हफ्तों तक दी गई, तो उनकी 99% तक गर्भधारण रोकने की क्षमता देखी गई। खास बात यह रही कि जब दवा देना बंद किया गया, तो कुछ ही हफ्तों में उनकी प्रजनन क्षमता वापस लौट आई। बंदरों पर भी यही असर देखा गया – दवा से स्पर्म बनना रुक गया और दवा छोड़ने के बाद दोबारा बनना शुरू हो गया। इससे यह साबित होता है कि यह दवा पूरी तरह से रिवर्सिबल यानी उल्टा किया जा सकने वाला असर रखती है।

Medicine फेज-2 ट्रायल…

अब यह Medicine फेज-2 ट्रायल में है। इस चरण में यह जांचा जा रहा है कि लंबे समय तक दवा लेने से शरीर पर क्या असर होता है और क्या यह वास्तव में गर्भधारण को रोकने में कारगर है। अगर यह ट्रायल भी सफल होता है, तो अनुमान है कि 2026 से 2029 के बीच यह गोली आम लोगों के लिए बाज़ार में उपलब्ध हो सकती है।

male birth control pill - अब पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोली बना रहे साइंटिस्ट, पहला ह्यूमन सेफ्टी टेस्ट पास - Scientists develop male birth control pill passes first human safety test ...

 Medicine से परिवार नियोजन में नई क्रांति

YCT-529 जैसी Medicine का आना पुरुषों के लिए एक बड़ी राहत है। अब पुरुष भी परिवार नियोजन में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं, वह भी बिना ऑपरेशन या स्थायी उपायों के। यह महिलाओं पर गर्भनिरोध के बोझ को भी कम करेगा और समाज में संतुलन लाएगा।

यह भी पढ़ें-दिमाग के लिए बेहद है लाभकारी, जानें Akhrot Khane Ke Fayde

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।