Sleeveless Cotton Kurti Designs: फैशन की दुनिया में अधिकतर लड़कियां भीड़ में से सबसे अलग दिखना चाहती हैं। यूनिक लुक क्रिएट करके खुद को सबसे खूबसूरत रखना चाहती हैं। ऑफिस या कॉलेज में आज क्या पहनकर जाना है ये बहुत बड़ा टास्क हो जाता है अगर आप भी कुछ हटके पहनकर जाना चाहती हैं, तो आज आपको दिखाते हैं कॉटन स्लीवलेस कुर्ती के डिजाइन,जो लड़कियों को खूब पसंद भी आएंगे और आप सबसे खूबसूरत नजर आ जाती हैं। आइए आपको दिखाते हैं लेटेस्ट डिजाइन!
Sleeveless Cotton Kurti Designs: कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉटन स्लीवलेस कुर्ती
1. Printed Sleeveless Kurti

प्रिंटेड कुर्तियाँ हमेशा इन-ट्रेंड रहती हैं। फ्लोरल, जियोमेट्रिक या एथनिक प्रिंट वाली शॉर्ट कुर्तियां जींस या पलाज़ो के साथ पहनने पर बेहद खूबसूरत लगती हैं। हल्के कपड़े जैसे कॉटन या रेयॉन में प्रिंटेड कुर्ती कॉलेज के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है।
2. Shoulder Strap Sleeveless Kurti

इस साल गर्मी में अगर आप भी अपने ऑफिस या कॉलेज लुक को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और स्टाइलिश लुक पाने के लिए गर्मी के मौसम में लाइटवेट कुर्ती की तलाश में हैं, तो आप इस तरह के ऑरेंज कलर शोल्डर स्ट्रेप चिकनकारी कुर्ता को शामिल कर सकती हैं। ऐसे कुर्ते डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपको गर्मी में कंफर्ट लुक देने में मदद करेगी।
3. Sleeveless V- Neck Kurti

अगर आप रोजाना कॉलेज या ऑफिस जाती हैं और ऐसे में आउटफिट को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एक जैसे सूट या जीन्स टॉप पहनने के बजाय इस तरह की ग्रीन कलर प्रिंटेड वी-नेक स्लीवलेस कॉटन शॉर्ट कुर्ती को जींस या लेगिंग के साथ पहनकर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।
4. A-Line Sleeveless Kurti

ए-लाइन स्लीवलेस कुर्तियां बॉडी पर अच्छा फ्लेयर देती हैं और किसी भी बॉडी टाइप पर सूट करती हैं। ये कुर्तियां प्लेन हो या हल्के कढ़ाई वाले डिजाइन में, दोनों ही तरह से एक स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देती हैं। आप इसे डेनिम या शॉर्ट स्कर्ट के साथ भी पेयर कर सकती हैं।
5. Blue Sleeveless Kurti

गर्मी के मौसम में अधिकतर महिलाएं कुर्ती पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी गर्मी के मौसम में पहनने लायक कुर्ती की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत लाइटवेट स्लीवलेस ब्लू कलर प्रिंटेड कॉटन लॉन्ग कुर्ती बेस्ट रहेगी। इस तरह की कुर्ती को आप बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी खरीद सकती है।
Also Read: Wedding Outfits For Men 2026: वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट है ये ऑउटफिट, शादी में बनें सबसे हैंडसम























