Statement Rings Designs For Navratri 2026: नवरात्री और डांडिया नाइट्स की तैयारियां जोरों पर हैं। एथनिक आउटफिट्स, गॉर्जियस मेकअप और परफेक्ट हेयरस्टाइल के साथ अगर ज्वेलरी सही न हो, तो पूरा लुक थोड़ा अधूरा सा लगता है। अक्सर हम हैवी इयररिंग्स या नेकलेस चुनने में काफी वक्त बिताते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके हाथों की खूबसूरती डांडिया रास के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है?
जब आप डांडिया की ताल पर थिरकती हैं, तो आपके हाथों में पहनी गई एक बोल्ड और क्लासी स्टेटमेंट रिंग आपके पूरे एथनिक लुक को एक झटके में ‘ऑर्डिनरी’ से ‘रॉयल’ बना सकती है। minimal ज्वेलरी में मैक्सिमम स्टाइल पाने के लिए इस नवरात्री इन 4 ट्रेंडिंग ‘स्टेटमेंट रिंग’ डिजाइंस को जरूर ट्राई करें।
Oxidized Mirror Work Ring

डांडिया और गरबा नाइट्स के लिए ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहली पसंद होती है। कांच (Mirror Work) और बड़ी राउंड रिंग्स चनिया-चोली के साथ बेहद स्टाइलिश और बोहो वाइब्स देती हैं। इसे आप अपने हाथ की मिडल या इंडेक्स फिंगर में पहनें। जब गरबा खेलते समय लाइट इस शीशे पर पड़ेगी, तो आपके हाथ खुद-ब-खुद चमक उठेंगे।
Kundan & Pearl Statement Ring

अगर आप नवरात्री पर लहंगे या हैवी अनारकली में रॉयल और एलीगेंट लुक चाहती हैं, तो कुंदन और पर्ल के कॉम्बिनेशन वाली ओवरसाइज्ड रिंग एकदम परफेक्ट है। इस तरह की हैवी कुंदन रिंग पहनने के बाद आपको हाथ में चूड़ियां या कड़ा भी कम पहनना पड़े तो चलेगा। यह अकेली रिंग ही आपके हाथ को भरा-भरा और रॉयल लुक देगी।
Temple Jewelry Coin Ring

त्योहारों के मौके पर टेम्पल ज्वेलरी का क्रेज हमेशा बरकरार रहता है। मां दुर्गा, लक्ष्मी जी या मोर की नक्काशी वाली सोने व पीतल फिनिश वाली कॉइन रिंग्स न केवल धार्मिक महत्व रखती हैं, बल्कि एथनिक लुक में एक विंटेज टच जोड़ती हैं। इन्हें आप कांजीवरम या सिल्क साड़ियों के साथ पेयर करें। यह ट्रेडिशनल लुक को एक अलग ही ग्रेस देती हैं।
Adjustable Boho Floral Ring

अगर आपको हाथों में बहुत हैवी या भारी ज्वेलरी कम्फर्टेबल नहीं लगती, तो फ्लोरल यानी फूलों की शेप में बनी मोज़ेक/मीनाकारी वर्क वाली रिंग्स ट्राई करें। इनका फ्लोरल डिजाइन हाथों को फेमिनिन और डेलिकेट लुक देता है। इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन ड्रेसेज, शरारा सेट्स या कुर्ता-प्लाजो के साथ यह रिंग्स सबसे ज्यादा फबती हैं।
Also Read: Oxidized Silver Jewelry: इस नवरात्री पहनें ये ट्रेंडी Oxidized Silver Jewelry मिलेगा क्लासी लुक


Download Android App
Download iOS App




