Latest Angrakha Suit Designs: इस फेस्टिव सीजन अंगरखा सूट से लगाएं अपनी खूबसूरती में चार चांद, देखें 4 ट्रेंडी डिजाइंस

Summary :

अगर आप भी इस बार अपने फेस्टिव लुक में ट्रेडिशनल एलिगेंस के साथ-साथ मॉडर्न अंदाज जोड़ना चाहती हैं, तो ट्रेंडी अंगरखा सूट आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं।

Latest Angrakha Suit Designs: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही हर महिला अपने लिए ऐसे एथनिक आउटफिट्स की तलाश में रहती है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हों, साथ ही पहनने में दिनभर आरामदायक भी रहें।

अगर आप भी इस बार अपने फेस्टिव लुक में ट्रेडिशनल एलिगेंस के साथ-साथ मॉडर्न अंदाज जोड़ना चाहती हैं, तो ट्रेंडी अंगरखा सूट आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। अंगरखा स्टाइल का शाही और ग्रेसफुल डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। आइए जानते हैं अंगरखा सूट के 4 ऐसे स्टनिंग डिजाइंस के बारे में, जो इस फेस्टिव सीजन आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

फ्लेयर्ड अनारकली कट अंगरखा सूट

Latest Angrakha Suit Designs
Latest Angrakha Suit Designs( Source: Social Media)

अगर आप त्योहारों पर रॉयल और फ्रिल वाला लुक चाहती हैं, तो अनारकली कट अंगरखा सूट परफेक्ट है। कमर से नीचे का घेरदार फ्लो चलने-फिरने पर बेहद खूबसूरत लगता है। यह स्टाइल दिखने में जितना हेवी लगता है, पहनने में उतना ही कम्फर्टेबल होता है। इसे झुमकों और हील्स के साथ पेयर करें।

फ्लोरल प्रिंटेड अंगरखा सूट

Latest Angrakha Suit Designs( Source: Social Media)
Latest Angrakha Suit Designs( Source: Social Media)

फ्लोरल प्रिंट कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। दिन के फंक्शन्स, पूजा या छोटी-मोटी फेस्टिव गैदरिंग के लिए फ्लोरल अंगरखा सूट बहुत ही फ्रेश वाइब देता है। इसके साथ मैचिंग या कंट्रास्ट फ्लोरल दुपट्टा कैरी करें, जो आपके पूरे लुक को एलिगेंट और सॉफ्ट टच देगा।

थ्रेड वर्क अंगरखा सूट

Latest Angrakha Suit Designs( Source: Social Media)
Latest Angrakha Suit Designs( Source: Social Media)

ट्रेडिशनल वियर में थोड़ा ट्रेंडी और सोबर ट्विस्ट पसंद करने वालों के लिए थ्रेड वर्क वाला अंगरखा बेहतरीन ऑप्शन है। यह एम्ब्रॉयडरी हल्की होने के कारण बहुत एलिगेंट लगती है। इसे ऑनलाइन या मार्केट से आसानी से लिया जा सकता है। इसे मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल करें।

हेवी एम्ब्रॉयडर्ड वी-नेक अंगरखा सूट

Latest Angrakha Suit Designs( Source: Social Media)
Latest Angrakha Suit Designs( Source: Social Media)

तीज, दिवाली या किसी बड़े फंक्शन के लिए हेवी एम्ब्रॉयडरी वाला वी-नेक अंगरखा सूट सबसे बेस्ट रहता है। यह आपको एकदम रिच और रॉयल पर्सनालिटी देता है। इसके साथ हेवी नेट दुपट्टा, चोकर सेट और गजरा हेयरस्टाइल पेयर करके आप किसी भी इवेंट में सबसे अलग और खास नज़र आ सकती हैं।

Also Read: Ethnic Outfits Idea For Hartalika Teej: ससुराल में मना रही हैं पहली तीज? इन 4 खूबसूरत लुक्स से चुरा लें सारी महफिल

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।