Ethnic Outfits Idea For Hartalika Teej: शादी के बाद ससुराल में पहला त्योहार नई-नवेली दुल्हन के लिए बेहद खास और यादगार होता है। पहली तीज पावन पर्व हर घर में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप भी शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल में पहली तीज मनाने जा रही हैं और अपने लुक को लेकर थोड़ी कन्फ्यूज्ड हैं, तो यह लेख आपके काम आ सकता है।
अपनी पहली हरतालिका तीज को यादगार बनाने और अपने ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाने के लिए आप इन बेहतरीन आउटफिट्स को ट्राई कर सकती हैं।
Banarasi Silk Saree

ज्यादातर नई दुल्हनें अपने पहले त्योहार पर साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। अगर आप भी तीज पर सबसे अलग और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो आम साड़ियों के बजाय गहरे रंगों जैसे लाल, मैरून, या रॉयल ब्लू की बनारसी या चंदेरी सिल्क साड़ी का चयन करें। यह आपको बेहद रॉयल और ग्रेसफुल लुक देगी।
Floral Anarkali Suit

अगर आप साड़ी में कम्फर्टेबल महसूस नहीं करती हैं, तो गोटा-पट्टी या एम्ब्रॉयडरी वर्क वाला फ्लोरल अनारकली सूट एक बेहतरीन विकल्प है। घेरेदार अनारकली सूट पहनने में बेहद आरामदायक होते हैं और पूजा-पाठ के दौरान आपको एकदम परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक देते हैं।
Peplum with Sharara Set

यदि आप पारंपरिक लुक में थोड़ा मॉडर्न तड़का लगाना चाहती हैं, तो इंडो-वेस्टर्न शरारा या गरारा सेट चुन सकती हैं। इन दिनों नई दुल्हनों के बीच पेपलम कुर्ती के साथ शरारा पहनना काफी ट्रेंड में है, जो आपको स्टाइलिश और सबसे जुदा दिखाएगा।
Lightweight Lehenga Choli

ससुराल की पहली तीज पर सिल्क फैब्रिक का हल्का लहंगा चोली भी एक शानदार पसंद हो सकता है। यह लाइटवेट लहंगा आपको भारी-भरकम महसूस कराए बिना एक एथनिक और ग्लैमरस लुक देगा। इसे आप किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट या नजदीकी बाजार से आसानी से खरीद सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




