अगर इस हरतालिका तीज पर आप साड़ी पहनने का मन बना रही हैं, तो केवल साड़ी के रंग तक सीमित न रहें। अपने पूरे अवतार को खास बनाने के लिए ब्लाउज डिज़ाइन, ज्वेलरी, हेयरस्टाइल और मेकअप का सही चुनाव करें। आप बॉलीवुड और टीवी हसीनाओं के इन लुक्स से स्टाइलिंग आइडिया ले सकती हैं और अपनी पसंद के हिसाब से बदलाव भी कर सकती हैं।
Genelia Deshmukh

अगर आपको सादगी पसंद है, तो मेहंदी ग्रीन रंग की साड़ी चुनें। इसके साथ स्लीवलेस या शॉर्ट-स्लीव ब्लाउज बहुत जंचता है। माथे पर बिंदी, कानों में झुमके और हाथों में चूड़ियों के साथ अपना लुक पूरा करें। बालों में स्लीक बन या सॉफ्ट वेव्स बनाएं।
Alia Bhatt

कम मेकअप और लाइट ज्वेलरी पसंद करने वालों के लिए आलिया का लुक बेस्ट है। सिल्क साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज, छोटी सी बिंदी और ट्रेडिशनल झुमके पहनें। नेचुरल मेकअप के साथ यह लुक पूजा-पाठ के लिए एकदम सही रहेगा।
Madhuri Dixit

माधुरी की तरह रॉयल लुक पाने के लिए सिल्क या शिफॉन साड़ी का चयन करें। इसके साथ हार, झुमके और चूड़ियां कैरी करें। ध्यान रखें कि अगर आप बड़े ईयररिंग्स पहन रही हैं, तो गले में भारी हार पहनने से बचें। बालों को सॉफ्ट कर्ल्स देकर लुक को निखारें।
Rupali Ganguly

टीवी की चहेती रुपाली गांगुली की तरह साड़ी के साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पेयर करें। पारंपरिक लुक पाने के लिए सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां और झुमके पहनें। बालों में गजरे के साथ बन बनाना आपके इस फेस्टिव लुक को और भी खूबसूरत बना देगा।


Download Android App
Download iOS App




