रूखे-बेजान बालों को कहें अलविदा! सर्दियों में फॉलो करें ये 4 Hair Care Secrets

Summary :

Winter Hair Care Routine: सर्दियों के मौसम में स्किन के साथ-साथ बाल भी रूखे और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में बालों को ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है। दरअसल, सर्दियों के समय हवा में नमी नहीं होती है, जिससे बालों में ड्राईनेस जल्दी हो जाती है। ऐसे में सही हेयर केयर न करने पर लोगों को डैंड्रफ, हेयर फॉल और ड्राई स्कैल्प जैसी समस्याएं हो जाती हैं। बालों को सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको रेगुलर हेयर केयर रूटीन को फॉलो करना जरुरी होता है। तो चलिए जानते हैं कि सर्दियों में अपने स्कैल्प और बालों को कैसे हेल्दी रख…

Winter Hair Care Routine: सर्दियों के मौसम में स्किन के साथ-साथ बाल भी रूखे और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में बालों को ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है। दरअसल, सर्दियों के समय हवा में नमी नहीं होती है, जिससे बालों में ड्राईनेस जल्दी हो जाती है। ऐसे में सही हेयर केयर न करने पर लोगों को डैंड्रफ, हेयर फॉल और ड्राई स्कैल्प जैसी समस्याएं हो जाती हैं।
बालों को सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको रेगुलर हेयर केयर रूटीन को फॉलो करना जरुरी होता है। तो चलिए जानते हैं कि सर्दियों में अपने स्कैल्प और बालों को कैसे हेल्दी रख सकते हैं।
Winter Hair Care Routine
Winter Hair Care Routine (Photo: Freepik)

Winter Hair Care Routine: सर्दियों में ऐसे करें हेयर केयर

1. हेयर ऑयलिंग करें

Winter Hair Care Routine Home Remedies
Winter Hair Care Routine Home Remedies (Photo: Freepik)
सर्दियों के मौसम में बालों को धोने से 2 घंटे पहले तेल से अच्छी तरह से मालिश जरुर करें। इससे स्कैल्प और और बाल, दोनों को पोषण मिलता है, साथ ही इससे बालों की जड़े भी मजबूत बनती हैं और डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।

2. ऐसे करें शैंपू

Winter Hair Care Routine
Winter Hair Care Routine (Photo: Freepik)
कई लोग बाल धोते समय शैंपू को डायरेक्टली अपने स्कैल्प पर अप्लाई करते हैं, लेकिन यह बिल्कुल गलत है। शैंपू में मौजूद हानिकारक केमिकल्स हेयर हेल्थ को खराब कर बालों को डैमेज कर सकते हैं। ऐसे में शैंपू और पानी को बराबर की मात्रा में लेकर उन्हें मिलाएं और फिर हाथों से लेकर सिर पर लगाएं। कोशिश करें कि जो शैंपू आप इस्तेमाल कर रहे हैं वो माइल्ड हो, इससे बाल ज्यादा डैमेज नहीं होते हैं।

3. डीप कंडीशनिंग है जरुरी

Winter Hair Care Routine
Winter Hair Care Routine for Dandruff (Photo: Freepik)
सर्दियों के मौसम में बालों के लिए डीप कंडीशनिंग बेहद जरुरी होती है। इसके लिए सबसे पहले शैंपू से हेयर वॉश करें, फिर माइल्ड कंडीशनर या हेयर मास्क अप्लाई करें। इसके लिए आप होममेड हेयर मास्क भी तैयार कर सकते हैं, जैसे अंडा, केला या शहद आदि। इससे बाल सॉफ्ट और चमकदार बनते हैं।

4. गर्म पानी से न धोएं बाल

ठंड के मौसम में कई लोग बाल धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। गर्म पानी से स्कैल्प और बालों की नमी छिन जाती है और बाल रूखे हो जाते हैं। ड्राईनेस के कारण बालों में डैंडरफ की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में नहाते समय हल्के गुनगुने पानी या फिर नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें। इससे बाल स्वस्थ्य बने रहते हैं।
Lip Care Tips: वैसे तो हर किसी को सुंदर और मुलायम होंठ पसंद हैं, लेकिन जब लिप केयर की बात आती है तो अक्सर लोग लेकिन होंठों की देखभाल अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। दिनभर की भागदौड़, सूरज की किरणें और बदलता मौसम होंठों की नमी छीन लेते हैं, आगे पढ़ें…

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।