Aaj Ka Mithun Rashifal 28 April 2026: मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं, जिन्हें बुद्धि और बातचीत का ग्रह माना जाता है। इस राशि के लोग बहुत बुद्धिमान और मिलनसार होते हैं। वे अपनी बातों से किसी का भी मन मोह लेते हैं। आइए जानें कि आज यानी 28 अप्रैल का दिन मिथुम राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
Gemini Horoscope 28 April 2026: व्यापार के मामले में

बिजनेस के लिहाज से आज आपको धैर्य रखना होगा। सरकारी नियमों में बदलाव का फायदा उठाने के लिए जल्दबाजी न करें, सही वक्त का इंतजार करें। आज बैंक या लोन से जुड़े कामों में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। व्यापारियों को सलाह है कि बैंक जाने से पहले अपने सारे कागजात अच्छी तरह चेक कर लें।
Mithun Rashi Career Horoscope: नौकरी और करियर
नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। जो लोग घर से दूर रहकर काम कर रहे हैं, उन्हें ऑफिस में सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ लोग आपके पीछे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। नए काम या प्रोजेक्ट को लेकर मन में उलझन रहेगी। आज किसी भी साथी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
शिक्षा क्षेत्र में आज कैसा रहेगा आपका दिन?

एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अपनी मेहनत पर विचार करने की जरूरत है। आज आपको महसूस होगा कि घर से दूर रहकर पढ़ाई करना किसी तपस्या से कम नहीं है। अपना फोकस बढ़ाने के लिए योग और ध्यान करें।
Aaj Ka Mithun Rashifal 28 April 2026: कैसी रहेगी सेहत?
Mithun Rashi Love Life: प्रेम और पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन में आज थोड़ी परेशानी हो सकती है। घर की किसी महिला सदस्य की तबीयत बिगड़ने से आप चिंतित हो सकते हैं। तालमेल की कमी की वजह से घर में बहस हो सकती है। रिश्तों में कड़वाहट न आए, इसके लिए शांति और प्यार से बात करें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम
अशुभ अंक: 2


Download Android App
Download iOS App




