Chaturgrahi Rajyog 2026: 11 अप्रैल से मीन राशि में चतुर्ग्रही राजयोग, इन 3 राशियों के लिए ‘खतरे की घंटी’! जानें सावधानी और उपाय

Summary :

Chaturgrahi Rajyog 2026 Rashifal: ज्योतिष विज्ञान में राजयोगों को अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है, जिनमें चतुर्ग्रही राजयोग का स्थान विशेष है। अप्रैल 2026 में ग्रहों की एक दुर्लभ युति मीन राशि में होने जा रही है। हिंदू पंचांग के विश्लेषण के अनुसार, 11 अप्रैल को जैसे ही बुध देव मीन राशि में गोचर करेंगे, वहां पहले से मौजूद सूर्य, मंगल और शनि के साथ उनका मिलन होगा। इन चार शक्तिशाली ग्रहों के एक ही राशि में आने से ‘चतुर्ग्रही राजयोग’ का निर्माण होगा। हालांकि राजयोग शुभ फल देते हैं, लेकिन ग्रहों के इस विशिष्ट संयोजन के कारण कुछ राशियों के लिए…

Chaturgrahi Rajyog 2026 Rashifal: ज्योतिष विज्ञान में राजयोगों को अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है, जिनमें चतुर्ग्रही राजयोग का स्थान विशेष है। अप्रैल 2026 में ग्रहों की एक दुर्लभ युति मीन राशि में होने जा रही है। हिंदू पंचांग के विश्लेषण के अनुसार, 11 अप्रैल को जैसे ही बुध देव मीन राशि में गोचर करेंगे, वहां पहले से मौजूद सूर्य, मंगल और शनि के साथ उनका मिलन होगा। इन चार शक्तिशाली ग्रहों के एक ही राशि में आने से ‘चतुर्ग्रही राजयोग’ का निर्माण होगा।

हालांकि राजयोग शुभ फल देते हैं, लेकिन ग्रहों के इस विशिष्ट संयोजन के कारण कुछ राशियों के लिए आने वाला समय चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Chaturgrahi Rajyog 2026 Rashifal: ये राशियां रहें सावधान

Chaturgrahi Rajyog 2026 Rashifal
Chaturgrahi Rajyog 2026 Rashifal (Source: Social Media)

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक उथल-पुथल वाला हो सकता है। आपको व्यक्तिगत जीवन और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बिठाने में कठिनाई महसूस होगी, जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। निवेश के मामलों में जल्दबाजी न करें, विशेषज्ञों की राय के बिना पैसा लगाना हानिकारक हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर माइग्रेन या पाचन संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं। धैर्य बनाए रखें और लाल वस्त्रों का दान करें।

2. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए यह राजयोग कुछ कड़े इम्तिहान लेकर आ सकता है। इस अवधि में गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाओं को गुप्त रखना ही समझदारी है। करियर की प्रगति में अचानक बाधाएं आ सकती हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अधिक संघर्ष करना होगा। आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका है। इन दिनों नियमित रूप से भगवान विष्णु की आराधना करें।

3. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को इस दौरान फूंक-फूंक कर कदम रखने की सलाह है। विशेषकर धन से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, क्योंकि करीबी व्यक्ति से विश्वासघात मिलने की संभावना है। पारिवारिक कलह के कारण घर का वातावरण खराब रह सकता है। कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय भावनाओं में बहने के बजाय ठंडे दिमाग से सोचें। मानसिक शांति और बाधाओं की मुक्ति के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।