Daily Horoscope: किन राशियों के लिए लाभप्रद है दिन, किन्हें हो सकता है नुकसान! आज का भविष्य

Summary :

आज का राशिफल: जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें हो सकता है नुकसान

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

समस्याएं बढ़ सकती है। सावधानी से अपना काम करते रहें। इसके साथ ही जो लोग शेयर मार्केट आदि का काम करते हैं उन्हें सौदे काटने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

समाज में आपकी बातों और सलाह को विशेष तौर पर महत्व मिलेगा। यदि वार्तालाप में मधुरता बनाए रख पाए तो आज कुछ अतिरिक्त लाभ प्राप्त होने का योग बन सकता है

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

मेलजोल बनाए रखें तो ही कार्य सिद्धि हो सकती है। क्योंकि आपकी राशि से गोचर ग्रह बहुत अच्छे नहीं है। जिसके कारण धन और मान-सम्मान में हानि हो सकती है

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

सायं तक शुभ समाचार मिलने से सप्ताह में तनाव की स्थिति राहत मिल सकेगी। दाम्पत्य जीवन और परिवार में खुशियों का संचार होगा

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

सेहत ठीक बनी रहेगी। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से मन की बेचौनी से राहत का अनुभव होगा

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

संतान के विषय में कोई चिन्ता रहेगी। व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। मिश्रित फलप्रद दिन है। कुछ कामों में भाग्य आपका साथ देगा तो कुछ में नहीं देगा

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

परिजनों से ज्यादा आशा नहीं रखें। हालांकि दोपहर बाद आने वाला दूसरे घर का चन्द्रमा हमेशा बिजनेस से लाभ देता है

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

अपने प्रयासों में तेजी दिखानी चाहिए। क्योंकि आज आशा के विपरीत लाभ हो सकता है। मित्रों और परिजनों से संबंधों सुधार होगा। किसी मांगलिक कार्य में आपकी भागीदारी होगी

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

कार्यों में सफलता का योग बनता है। मानसिक तौर पर स्वयं को खुश रखने की कोशिश करें। हास परिहास का वातावरण बना रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में क्षणिक सफलता की उम्मीद लगा सकते हैं

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

ज्यादा जोखिम नहीं लें, अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। अपने विचारों को दूसरे पर थोपने की कोशिश नहीं करें। मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

दूसरों के विवादों से स्वयं को दूर रखने का प्रयास करें। बिजनेस की समझ को विकसित करता है। इसलिए आज धन संबंधी परेशानी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद रखी जा सकती है

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रसिद्धि प्राप्ति का योग है। लोग आपकी सलाह से लाभान्वित हांगे। धन संबंधी सुविधा में कुछ विस्तार का योग बना हुआ है

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।