दैनिक राशिफल: जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें करना होगा सावधान

Summary :

दैनिक राशिफल: आज किन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

आज आप व्यक्तिगत तौर पर सफल रहेंगे। कोई जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है। बुजुर्गों का स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में नई वस्तुओं की खरीदने की संभावना बनेगी। संतान के संबंध में चिंता बनी रहेगी। अकेलापन बढ़ने से नकारात्मक विचार आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देना चाहिए।

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

चन्द्रमा की स्थिति तो आपके पक्ष की है लेकिन बाकी के मंद गति से चलने वाले ग्रहों की प्रतिकूलता के कारण समाज में आपकी अवहेलना हो सकती है। जो नए संबंध बनेंगे उनसे भी सावधान रहना चाहिए। बिजनेस की दृष्टि से आज का दिन बहुत खराब नहीं है। जरूरत के हिसाब से धन की व्यवस्था हो सकेगी। जीवन साथी से सामंजस्य रहेगा और समाज में आपकी बातों को महत्व दिया जायेगा।

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

धन और मान-सम्मान की हानि हो सकती है। प्रतिद्वंद्वी भी आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। जिसके कारण दिन भर मन अशान्त रह सकता है। आज कार्यों में गति मंदता रहेगी। इन सब के बावजूद दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

आज का दिन कर्मचारी वर्ग के लिए अनुकूल रहेगा। जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें कुछ नये अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि नक्षत्र स्वामी आपके पक्ष का नहीं है जिससे आपके लिए आज कार्यों में विलम्ब हो सकता है जिसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए। स्वास्थ्य मंे सुधार होगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान के कॅरियर के संबंध में कुछ नयापन दिखाई देगा।

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हुएं हैं उन्हें प्रशंसा और समाज में प्रतिष्ठा की प्राप्ति संभव है। किसी पुराने विवाद का निपटारा हो सकता है। पारिवारिक मतभेद सुलझाने में सफल रहेंगे। अपनी व्यवहार कुशलता से कार्य सिद्धि होती रहेगी। मित्र मंडली का सहयोग मिलेगा। कार्य स्तर पर चल रहा प्रतिरोध दूर होगा। व्यावसायिक उद्देश्य को लेकर की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

आज आप आलस्य से मुक्त होने की कोशिश करें तो शायद आज कुछ हासिल कर पायेंगे। इसलिए आलस्य छोड़ कर अपनी मेहनत पर विश्वास रखें, सफलता जरूर मिलेगी। भोग विलास में वृद्धि होगी। अपनों की मदद से आर्थिक समस्या का समाधान संभव है। पर्यटन संबंधी कार्य में लाभ की स्थिति बनी हुई है। सावधानी से अपना कार्य करते रहें तो सायद आज भाग्य से जीत जायेंगे।

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

बारहवें घर का चन्द्रमा धन की स्थिति को और अधिक कठिन बनाता है। लेकिन नक्षत्र स्वामी आपके पक्ष का होने से कुछ हद तक राहत मिल सकेगी। परंतु आज यह तो तय है कि धन तो अवश्य आयेगा। इसलिए सभी अवसरों पर विचार करें और अधीनस्थों के साथ संबंधों में सुधार करने की कोशिश करें। विरोधी गतिविधियों पर नजर रखें। विद्यार्थी वर्ग शैक्षिक प्रतियोगिता सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

आज के गोचर के ग्रह विपरीत है। फिर भी व्यापारिक दृष्टि से समय अधिक खराब दिखाई नहीं देता है। तथापि ग्यारहवें घर का चन्द्रमा धन लाभ देता है इसलिए बेहतर तो यही होगा कि अपने काम पर पूरा ध्यान लगाएं। और अपनी वाणी में संयम बनाए रखें। लोगों से मेल मुलाकात करते रहें।

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

परिवार में आपसी संबंधों में गलतफहमी होने की आशंका रहेगी। कारोबार में कोई बड़ा अनुबंध मिल सकता है लेकिन यदि आप साझेदारी कुछ करने की सोच रहे हैं तो यह योजना अभी अधरझूल में रहेगी। सामाजिक और राजनीतिक तौर पर सक्रियता में वृद्धि होने से आय में कमी दिखाई देगी। धर्म में विश्वास बढ़ेगा। सांस्कृतिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

आप आपको अपनी योग्यता को प्रदर्शित करने का उचित अवसर मिलेगा। प्रशासनिक कार्य से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यस्थल पर प्रबंधन की कुशलता से सभी को प्रभावित करेंगे। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। अध्ययन के नए मार्ग खुलेंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। लेकिन आलस्य के कारण भी कुछ परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

राशि से आठवें घर का चन्द्रमा होने से जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उन्हें जरूर कोई नया अवसर प्राप्त होगा। शाम तक कुछ लाभ के सौदे हो सकते हैं। नये संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। नौकरी में अधिक लचीलापन और कार्याभार बढ़ सकता है। उधार दिया धन मिलने में आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लेकिन आज यात्रा करने से बचने का प्रयास करें।

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

आज का दिन अच्छा रहना चाहिए। जो कुछ सोच रखा है उसके पूरे होने की संभावना भी बनेगी। लेकिन घर परिवार में तनाव की स्थिति रह सकती है इसलिए धीरज बनाया रखा जाना चाहिए। निजी कार्य में ढिलाई नहीं बरतें। मन में चंचलता और चिंता का समावेश रहेगा। दूसरों पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।