मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें। क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। कुल-मिलाकर दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी संभव है। लेकिन आज कोई पारिवारिक यात्रा होनी संभव है।
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
सरकारी कर्मचारियों को उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल सकेगा। राशि से तीसरा चन्द्रमा सायं तक कुछ दे कर ही जायेगा। यदि परिश्रम और ध्यान से काम करेंगे तो शायद कोई कुछ उपलब्धि दिला सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
परिश्रम की अधिकता रखें और अच्छे समय का लाभ उठाने का प्रयास करें। क्योंकि जितना परिश्रम करेंगे उसकी तुलना में अधिक प्राप्ति होती रहेगी यह कंफर्म बात है। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा व्यतीत होना चाहिए।
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
बहुत अच्छा दिन नहीं कहा जाएगा किसी प्रकार से दिन को व्यतीत करें और अच्छे समय की प्रतीक्षा करें, बस आज के दिन तो यह आपके लिए बेहतर दिखाई दे रहा है। कोशिश करें कि कोई बिजनेस संबंधी यात्रा न की जाए।
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
दांपत्य जीवन में सौहार्द वातावरण बना रहेगा। किसी के साथ साझेदारी में बिजनेस की चर्चा हो सकती है। नए कार्य की योजना पर काम होगा। राशिपति सूर्य हालांकि शनि की राशि में होने से बहुत बड़ी उपलब्धि मिलने में कठिनाई आ सकती है।
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
आज का दिन आपके लिए सामान्य अच्छा व्यतीत होना चाहिए। हालांकि खराब चन्द्रमा के कारण विवाद पैदा हो सकता है। इसलिए वाणी में संयम बना कर रखना चाहिए। यदि आप सबसे छोटी अंगुली में पन्ना धारण करते हैं तो भविष्य में और अच्छा कर पायेंगे।
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
आपका राशिपति बृहस्पति की राशि में होने से आप सटीक निर्णय लेने की स्थिति में नहीं है। इसलिए दूसरों की सलाह से ही कोई कार्य करें तो ज्यादा अच्छे परिणामों को प्राप्त कर सकते हैं। मध्यमा अंगुली में ओपल पत्थर धारण करके शुक्र को बल देना चाहिए।
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
आज दोपहर बाद से स्थिति में अवश्व सुधार दिखाई देना चाहिए। शाम तक आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक, धार्मिक या फिर सामाजिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो उससे भी लाभ की उम्मीद रखी जा सकती है।
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
आठवें घर का चन्द्रमा है जो कि अनावश्यक यात्रा करवा सकता है। इसलिए आज आपको बिजनेस से संबंधित यात्रा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इस यात्रा से लाभ की संभावना बहुत कम होती है। नया कुछ नहीं करें जो चल रहा है उस पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
आपकी राशि से छठे घर का मंगल घर से दूर करने की कोशिश करता है। लेकिन यात्रा में कष्ट का योग भी बनता है। धन संबंधी परेशानी भी देता है इसलिए धन के लिए किसी एक सोर्स पर निर्भर रहना आपके लिए आज ठीक नहीं होगा।
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
अच्छा समय है जिसके कारण बिजनेस में लाभ के सौदे होने की संभावना रहेगी। लोगों के बीच आपका महत्व बढ़ेगा और मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सरकार से संबंधित लोगों का रिपोर्ट कार्ड पोजिटिव बना रहेगा।
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
राशि से पांचवें घर का चंद्रमा व्यापार के लिए अच्छा होता है। इसलिए यदि प्रयास करेंगे तो अवश्य ही बिजनेस में आज कोई लाभ का सौदा होने की संभावना बनेगी। जो लोग शेयर मार्केट का काम करते हैं उनको भी लाभ हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App















