मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
पारिवारिक विवादों को शांत करने की कोशिश करें। गोचर ग्रहों के अनुसार प्रत्येक गुरुवार को पीले फलों का दान करने से स्थिति में सुधार संभव होगा। अटका धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
आज यात्रा का योग है लेकिन लाभ की संभावना बहुत अधिक नहीं है। नौकरी पेशा जातक आज कार्यक्षेत्र में मौज मस्ती के साथ कार्यों को पूरा करेंगे। राशि पर गुरु होने से बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने से भाग्य वृद्धि होगी
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
आज किसी नई योजना पर काम नहीं करना चाहिए। परिवार या घरेलू बिजनेस आदि में कोई निर्णय लेना है तो जल्दबाजी में बिल्कुल भी न लें, अन्यथा यह भविष्य में आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकता है
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
कारोबारी यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा। कई क्षेत्रों में आसानी से अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही सही जगह निवेश करें
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
बिजनेस संबंधी यात्रा से लाभ होने की संभावना बन सकती है। आज कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा। खर्च बढ़ेगा लेकिन इसका सकारात्मक फल भी प्राप्त होगा। कहीं से धन लाभ होता दिखाई देता है
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
आज आपकी स्थिति में आशानुरूप सुधार देखने में आ सकता है। आज अगर आप अपना पैसा शेयर बाजार जैसी जगहों पर निवेश करते हैं तो भविष्य में लाभ की संभावना जरूर रहेगी
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
आज कहीं दूर स्थान की यात्रा पर काम हो सकता है। आप अपनी मीठी बातों से जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। पूर्वनियोजित योजनाओं के अनुसार काम करने में कुछ परेशानी का अनुभव होगा
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे। ज्यादातर समय सैर-सपाटे और मनोरंजन में खर्च होने की आशंका है जिससे बचने का प्रयास करना चाहिए
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
स्वयं का शान्त रखने का प्रयास करें। आपको अपने खर्चों का बजट बनाना होगा, तभी आप अपने पैसों का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में भी मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। स्त्री पक्ष से लाभ होगा, लेकिन संतान के संबंध में चिंता बनी रहेगी। आपको कारोबार से जुड़ी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
सुबह से ही अपने काम में जुट जाएं तो शाम तक काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। विदेश यात्रा का प्रयास कर रहे हैं तो आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
धन के मामलों में समय आपके पक्ष का है। आज आप अपने किसी रिश्तेदार की बात सुनकर दुखी होंगे। लेकिन बिजनेस और नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत दिखाई देती है


Download Android App
Download iOS App















