दैनिक राशिफल: यात्रा और बिजनेस में किसे मिलेगा लाभ?

Summary :

राशिफल: किन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, किन्हें रहगा होगा सावधान

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

काफी हद तक समय आपके पक्ष का है। सायं तक उपलब्धि हासिल की जा सकती है। यात्रा के भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। बिजनेस संबंधी यात्रा की जा सकती है

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

धन का सर्कुलेशन बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी से भी राहत का अनुभव होना चाहिए। आप पर भाग्य कितना मेहरबान होगा, यह आप पर निर्भर करता है

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

अच्छे समय का लाभ उठाना चाहिए। जितना परिश्रम करेंगे उसकी तुलना में लाभ अधिक होगा। निश्चित होकर परिश्रम करें और दिन का लाभ उठाने की कोशिश करें

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

आपके लिए अच्छा होगा कि आलस्य का त्याग करके काम में जुट जाएं। कुछ भी ठीक नहीं है इसलिए जो कुछ चल रहा है वह अच्छे से चलता रहे तो गनीमत है। किसी तरह का कोई जोखिम न लें

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

शेयर मार्केट का काम करते हैं तो आज विशेष सावधानी की आवश्यकता है। अभी सातवां शनि है, जो दांपत्य जीवन में विवाद और झगड़ा पैदा कर सकता है। संतान के साथ भी खींच-तान की स्थिति बन सकती है

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

प्रयास और मेहनत का अच्छा फल देता है। इसलिए आलस्य का त्याग करने से लाभ की स्थिति बन सकती है। सगाई-विवाह के संबंध में कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद रखी जा सकती है

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

धन और शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। गोचर ग्रह काफी कुछ आपके पक्ष के हैं इसलिए इसका लाभ उठाने का प्रयास करना चाहिए। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

चंद्रमा और नक्षत्र दोनों ही आपकी फिल्म को फ्लॉप करने की कुचेष्टा में लगे हुए हैं। वाणी में संयम रखेंगे तो स्थिति नियंत्रण में रहेगी। अन्यथा नुकसान हो सकता है

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी में मधुरता को बनाए रखें जिससे आपको स्वतः ही कार्य सिद्धि मिल जायेगी। अच्छा समय है। बिजनेस में नए सौदे हो सकेंगे। शेयर आदि का काम करने वालों को उन्हें सायं तक लाभ के सौदे मिल सकते हैं

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

पेंडिंग कार्यों में कोई प्रोग्रेस दिखाई दे सकती है। बिजनेस यात्रा करते हैं तो उसमें भी लाभ होने की संभावना बनी रहेगी। जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

स्वयं पर विश्वास बनाए रखें। पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि संभव है। बिजनेस यात्रा से लाभ होगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में आपकी भागीदारी होगी

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

खर्च की अधिकता बढ़ सकती है। बिजनेस यात्रा का योग है लेकिन उसे आगामी दो दिनों के लिए टाल देना चाहिए। पारिवारिक या धार्मिक यात्रा कर सकते हैं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।