जून 2024 माह के प्रमुख व्रत, त्योहार और तिथियां

Summary :

Festivals: अंग्रेजी जून का महीना भारतीय विक्रम संवत के आधार पर ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी तिथि, शनिवार, संवत 2081 से आरम्भ होगा और आषाढ़ कृष्ण पक्ष नवमी, रविवार तक रहेगा। भारतीय सनातन धर्म में प्रत्येक दिन त्योहार का होता है। लोग धर्म के मार्ग पर चलते रहें और उनका जीवन हमेशा सत्कर्मों पर आधारित हो, इस तरह की सुचारू और तर्क सम्मत व्यवस्था हमारे पूर्व आचार्यों ने की है। इसके कारण ही प्रत्येक भारतीय तिथि में कुछ न कुछ मर्म निहित होता है। कोई भी निरर्थक और अर्थहीन नहीं है। यदि आप खोजेंगे तो निश्चित तौर पर हर दिन एक…

Festivals

Festivals: अंग्रेजी जून का महीना भारतीय विक्रम संवत के आधार पर ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी तिथि, शनिवार, संवत 2081 से आरम्भ होगा और आषाढ़ कृष्ण पक्ष नवमी, रविवार तक रहेगा। भारतीय सनातन धर्म में प्रत्येक दिन त्योहार का होता है। लोग धर्म के मार्ग पर चलते रहें और उनका जीवन हमेशा सत्कर्मों पर आधारित हो, इस तरह की सुचारू और तर्क सम्मत व्यवस्था हमारे पूर्व आचार्यों ने की है। इसके कारण ही प्रत्येक भारतीय तिथि में कुछ न कुछ मर्म निहित होता है। कोई भी निरर्थक और अर्थहीन नहीं है। यदि आप खोजेंगे तो निश्चित तौर पर हर दिन एक उत्सव का कारण मिल जायेगा। ऐसा शायद ही किसी धर्म या जीवन शैली में मिले। तभी तो मोहम्मद इकबाल ने लिखा है –

यूनान-ओ-मिस्र-ओ-रूमा, सब मिट गए जहाँ से।

अब तक मगर है बाक़ी, नाम-ओ-निशाँ हमारा।।

तो हमारी संस्कृति इसलिए हजारों वर्षों से कायम है क्योंकि हमने अपनी जीवन शैली को अपनी संस्कृति में समावेश कर दिया है। किस दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है जैसी सभी बातें हमें धर्म के अनुसार तय करनी होती है। इसके दूरगामी और व्यावहारिक लाभ यह है कि हमें हमेशा सत्य पर आधारित जीवन को जीने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं।

भारतीय जीवन शैली इसलिए भी वजूद में है क्योंकि प्रत्येक सुबह हमें अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक रखने के लिए कोई न कोई वजह तैयार मिलती है।

 

जून 2024 मास के व्रत और त्योहार

02 जून – अपरा एकादशी

04 जून – मासिक शिवरात्रि, भौम प्रदोष व्रत (कृष्ण)

05 जून – विश्व पर्यावरण दिवस।

06 जून – ज्येष्ठ अमावस्या। वट सावित्री व्रत। शनैश्चर जयन्ती।

08 जून – रम्भा व्रत।

09 जून – महाराणा प्रताप जयन्ती। रवि-पुष्य योग।

11 जून – श्रुति पंचमी।

12 जून – अरण्य षष्ठी। विन्ध्यवासिनी पूजा।

14 जून – धूमावती जयन्ती। दुर्गा अष्टमी।

15 जून – मिथुन संक्रांति। श्री महेश नवमी।

16 जून – गंगा दशहरा। श्री बटुक भैरव जयन्ती।

17 जून – ईद।

18 जून – निर्जला एकादशी। रानी झांसी पुण्य तिथि।

19 जून – प्रदोष व्रत (शुक्ल)

20 जून – वर्षा ऋतु आरम्भ।

21 जून – विश्व योग दिवस।

22 जून – ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत। श्री कबीर जयन्ती।

25 जून – संकष्टी चतुर्थी। पंचक आरम्भ।

26 जून – विश्व नशा निवारण दिवस।

30 जून – पंचक समाप्त।

———

Astrologer Satyanarayan Jangid

WhatsApp – 6375962521

Aastha Paswan