Gusse wali Rashiyan: बहुत खतरनाक होता है इन 5 राशि वालों का गुस्सा; आगबबूला होने पर किसी की नहीं सुनते! जानिए इस लिस्ट में आपकी राशि तो नहीं?

Summary :

Gusse wali Rashiyan: गुस्सा आना एक आम बात है, इसमें कुछ भी अजीब नहीं है। आपने देखा होगा कि कुछ लोग बहुत शांत होते हैं, जबकि कुछ लोग छोटी-छोटी बातों पर भी अपना आपा खो देते हैं। गुस्सा आना इंसानी स्वभाव है, लेकिन कुछ Zodiac Personality अपने गुस्से को बिल्कुल कंट्रोल नहीं कर पाते। ज्योतिष शास्त्र मानता है कि इंसान का स्वभाव उसकी राशि से यानी की Astrology Nature से तय होता है। ऐसे लोग गुस्से में किसी की बात नहीं सुनते और बात को और बिगाड़ देते हैं। ज्योतिष के अनुसार, 5 Angry Zodiac Signs हैं जिन्हें अपने गुस्से पर काबू पाना बहुत मुश्किल…

Gusse wali Rashiyan: गुस्सा आना एक आम बात है, इसमें कुछ भी अजीब नहीं है। आपने देखा होगा कि कुछ लोग बहुत शांत होते हैं, जबकि कुछ लोग छोटी-छोटी बातों पर भी अपना आपा खो देते हैं। गुस्सा आना इंसानी स्वभाव है, लेकिन कुछ Zodiac Personality अपने गुस्से को बिल्कुल कंट्रोल नहीं कर पाते। ज्योतिष शास्त्र मानता है कि इंसान का स्वभाव उसकी राशि से यानी की Astrology Nature से तय होता है। ऐसे लोग गुस्से में किसी की बात नहीं सुनते और बात को और बिगाड़ देते हैं। ज्योतिष के अनुसार, 5 Angry Zodiac Signs हैं जिन्हें अपने गुस्से पर काबू पाना बहुत मुश्किल होता है। आइए जानते हैं वे कौन सी हैं।

Gusse wali Rashiyan: इन 5 राशि वालों के नाक पर रहता है गुस्सा

1. मेष राशि (Aries)

Gusse wali Rashiyan
Gusse wali Rashiyan
ज्योतिष के मुताबिक, मेष राशि के लोग काफी गरम मिजाज के होते हैं। इनके लिए अपनी इज्जत सबसे बढ़कर होती है। अगर कोई इनकी बात न माने या इन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करे, तो ये तुरंत भड़क जाते हैं। ये छोटी सी बात का बतंगड़ बना सकते हैं और गुस्से में जल्दबाजी में ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिसका बाद में इन्हें अफसोस होता है।

2. वृषभ राशि (Taurus)

Gusse wali Rashiyan
Gusse wali Rashiyan
इस राशि के लोग बहुत जिद्दी और गुस्सैल होते हैं। इनका गुस्सा हमेशा नाक पर रहता है। ये बात करते-करते अचानक चिढ़ जाते हैं और दूसरों पर जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। वैसे तो ये बिना वजह गुस्सा नहीं करते, लेकिन गलत बात इनसे बर्दाश्त नहीं होती। अच्छी बात यह है कि ये जितनी जल्दी भड़कते हैं, उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाते हैं। लेकिन, उस कुछ देर के गुस्से को संभालना इनके लिए बहुत कठिन होता है।

3. सिंह राशि (Leo)

Gusse wali Rashiyan
Gusse wali Rashiyan

सिंह राशि के लोग लाख कोशिश कर लें, लेकिन अपने गुस्से को रोक नहीं पाते। ये बहुत जल्दी किसी पर भी गरम हो जाते हैं। जब इन्हें गुस्सा आता है, तो ये भूल जाते हैं कि सामने कौन है और कुछ भी उल्टा-सीधा बोल देते हैं। इसी वजह से अक्सर इनके रिश्ते परिवार और दोस्तों के साथ बिगड़ जाते हैं।

4. वृश्चिक राशि (Scorpio)

Gusse wali Rashiyan
Gusse wali Rashiyan
वृश्चिक राशि के लोग दिमाग के तेज होते हैं, लेकिन स्वभाव से बहुत गुस्सैल होते हैं। ये दूसरों की बातों में जल्दी नहीं आते, बल्कि ये चाहते हैं कि सब इनकी बात सुनें और इनकी भावनाओं को समझें। ये लोगों से बहुत ज्यादा उम्मीदें लगा लेते हैं और हर काम अपनी मर्जी से चलाना चाहते हैं। इनके लिए भी गुस्से को दबाना बहुत मुश्किल होता है।

5. मकर राशि (Capricorn)

Gusse wali Rashiyan
Gusse wali Rashiyan
मकर राशि के लोग समझदार और जिम्मेदार होते हैं, लेकिन गुस्सा इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। गुस्से में आकर ये कई बार अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। जब इन्हें एक बार गुस्सा आ जाए, तो इन्हें चुप कराना आसान नहीं होता। उस समय ये किसी से भी बहस या लड़ाई करने को तैयार हो जाते हैं। गुस्से में इनके मुंह से जो आता है बोल देते हैं, जिसकी वजह से इनके लोगों के साथ संबंध अच्छे नहीं रह पाते।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।