Dharmendra Pradhan on NTA: नीट UG 2026 के पेपर लीक होने से पूरे देश में कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, NTA ने बाद में परीक्षा रद्द कर दी और दोबारा परीक्षा के लिए एक नई तारीख की घोषणा की। NEET UG 2026 की परीक्षा अब 21 जून को पूरे देश में आयोजित की जाएगी। ऐसे में, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज शुक्रवार को एक खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब दिए। इस दौरान, उन्हें NTA की कार्यप्रणाली से जुड़े कई सवालों का सामना करना पड़ा, जिनका उन्होंने खुलकर जवाब दिया हैं।
Dharmendra Pradhan on NEET Exam: पेपर लीक में NTA का हाथ? क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान

जब शिक्षा मंत्री से मीडिया कर्मियों ने पूछा कि पेपर लीक में NTA का हाथ है तो इसपर उन्होंने सीधे तुअर पर कोई जवाब देने से बचते हुए दिखें। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है, जांच होने दीजिए। उन्होंने कहा कि NTA के सिस्टम में सुधार की जरुरत है। सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियों ने यह साफ कर दिया कि NTA के मैकेनिज्म को और मजबूत बनाना जरूरी है. सरकार ने कहा कि किसी भी दोषी को बचाने के पक्ष में नहीं है, चाहे कोई कितना भी प्रभाशाली क्यों न हो? कार्रवाई जरूर होगी। हमारी अप्रोच वहीं जीरो टॉलरेंस की होगी।
NEET Paper Leak News Update: NTA को क्यों बताया विश्वसनीय?

इस दौरान प्रधान ने कहा कि NTA एक अनुभवी संस्था है और इसके वर्तमान महानिदेशक (अभिषेक सिंह) बहुत योग्य हैं। दोषमुक्त परीक्षा का प्रयास: सरकार पारदर्शी और “ज़ीरो-एरर” (zero-error) परीक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और NTA में सुधार के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया जा रहा है।
NEET Re Exam Date Announced: नीट के नए तारीख का ऐलान
मोदी सरकार ने यह भी बताया कि NTA ने परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है. मंत्री के अनुसार, पेपर लीक की खबरें आने के बाद इस मामले की लगातार निगरानी हो रही थी. उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तकनीकी सुरक्षा और साइबर निगरानी को और मज़बूत किया जाएगा, ताकि छात्रों का विश्वास बहाल किया जा सके।


Download Android App
Download iOS App




