मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)
फिजूल वस्तु खरीदने में पैसा बर्बाद ना करें। ऑफिस में आपकी छुट्टी मंजूर होगी। घरेलू मामलों में हस्तक्षेप जरूरी है। लंबी यात्रा सुखद एवं आरामदायक रहेगी। प्रेमी का किसी अन्य से बात करना बुरा लग सकता है।
शुभ अंक- 1, शुभ रंग- पिंक
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल- 20 मई)
फिट रहने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करें। एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही निवेश करें। कार्यक्षेत्र पर आपके प्रयासों की सराहना की जाएगी। किसी कारणवश मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेमी के साथ समय बिताने से अकेलापन दूर होगा।
शुभ अंक- 7, शुभ रंग- क्रीम
मिथुन (GEMINI) : (21 मई- 21 जून)
आलस्य का त्याग कर व्यायाम करें। नए बिजनेस के लिए पैसा जुटाना मुश्किल होगा। आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। अच्छे नतीजे मिलने पर छात्रों का उत्साहवर्धन करें।
शुभ अंक- 5, शुभ रंग- ग्रीन
कर्क (CANCER) : (22 जून- 22 जुलाई)
अच्छे स्वास्थ्य के लिए फिटनेस पर ध्यान दें। धीमी प्रगति के कारण निराश बिल्कुल ना हो। गलत काम के लिए माता-पिता से डांट पड़ सकती है। विदेश यात्रा की प्लानिंग करने के लिए समय अच्छा है।
शुभ अंक- 9, शुभ रंग- रेड
सिंह (LEO) : (23 जुलाई- 23 अगस्त)
बदलते मौसम में लापरवाही ना बरतें। भविष्य के लिए सेविंग्स करके चलें। पारिवारिक समारोह में शिरकत करेंगे। फिजूल वाद-विवाद से दूर रहने में ही भलाई है। प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं मिलेगा।
शुभ अंक- 7, शुभ रंग- क्रीम
कन्या (VIRGO) : (23 अगस्त- 23 सितंबर)
फिजिकल फिटनेस के लिए कसरत करें। आर्थिक समस्याएं फिलहाल दूर रहेंगी। नए क्लाइंट्स को आकर्षित करने में कामयाब होंगे। परिवार का छोटा सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। प्रेमी के साथ बैठकर बात करना जरूरी है।
शुभ अंक- 15, शुभ रंग- सफेद
तुला (LIBRA) : (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
अच्छी सेहत के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक मामलों में अनुभवी की सलाह काम आएगी। लोगों का ध्यान आकर्षित करना मुश्किल होगा। बुजुर्ग सदस्यों की बाते ध्यान से सुनें। पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- सैंडी ब्राउन
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
हेल्दी डाइट से फिट और स्वस्थ महसूस करेंगे। सोच समझकर ही कहीं भी अपना पैसा लगाएं। जीवनसाथी की बात को नजर अंदाज ना करें। लंबी यात्रा के लिए जरूरी सामान याद से रख लें।
शुभ अंक- 6, शुभ रंग- डार्क ग्रीन
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
रिटेलर्स को आज अच्छा मुनाफा होगा। अफवाहों पर ध्यान ना देना ही बेहतर रहेगा। पार्टनर का रवैया बदला हुआ नजर आएगा। यात्रा पर जाने से पहले दोबारा विचार करें। शिक्षा के क्षेत्र में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पीला
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)
अपने आइडियाज़ से लोगों को प्रभावित करेंगे। छोटी मोटी बीमारी के कारण सुस्त महसूस करेंगे। घर के छोटे सदस्यों की सभी जिद्द पूरी ना करें। बजट बनाकर चलने से आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 15, शुभ रंग- रोज़ी ब्राउन
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी- 19 फरवरी)
वातावरण में बदलाव से स्वास्थ्य अच्छा होगा। शुभचिंतक की सलाह आज आपके काम आएगी। परिवार में नए मेहमान की एंट्री हो सकती है। दूसरे शहर यात्रा के लिए जाना पड़ कता है। रोमांस के मामले में भाग्य साथ नहीं देगा।
शुभ अंक- 7, शुभ रंग- क्रीम
मीन (PISCES) : (20 फरवरी- 20 मार्च)
बीमार लोग घर के बाहर ना निकलें। जल्द कुछ अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। आपका ज्ञान किसी के बेहद काम आएगा। घर शिफ्ट करने में कठिनाइयां आ सकती है। ऐसा कुछ ना बोले, जिससे प्रेमी का मूड खराब हो।
शुभ अंक- 11, शुभ रंग- लाइट ग्रे