कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सतीश जरकीहोली के हिंदू को लेकर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है।जरकीहोली ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा है कि अगर आपको हिंदू शब्द के मायने पता चलेंगे तो आपको शर्म आ जाएगी। इसका मतलब बहुत गंदा होता है। कांग्रेस नेता के इस बयान पर भड़कते हुए बीजेपी ने इसकी निंदा की है।
कर्नाटक के बेलगावी जिले के निप्पान्नी इलाके में रविवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द की उत्पत्ति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द कहां से आया? यह फ़ारसी है। भारत का क्या संबंध है? यह आपका कैसे हो गया हिंदू? इस पर चर्चा होनी चाहिए। यह शब्द आपका नहीं है। अगर आपको इसका मतलब समझ में आएगा तो आपको शर्म आ जाएगी।
हिमाचल पर BJP की पैनी नजर! नड्डा ने कहा- हिमाचल में दोबारा यूपी, उत्तराखंड की तरह भाजपा बनाएगी सरकार
सतीश जारकीहोली के इस बयान पर कर्नाटक बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा हमारी प्राचीन संस्कृति के बारे में बुरा बोलती है। सतीश जरकीहोली ने हमारी प्राचीन संस्कृति को बदनाम किया है। यह बेहद निंदनीय है। जनता इसका जवाब देगी। अगर कांग्रेस की नीयत साफ है, तो उन्हें तुरंत बाहर कर देना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



