मेष –(21 मार्च- 20 अप्रैल)
निवारक उपाय अपनायें,बीमारी दूर रहेगी। कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है। टाइम पर टास्क पूरा करेंगे,तारीफ होगी। फैमिली ट्रिप पर जाने की उम्मीद है। घर के निर्माण या रेनोवेशन के संकेत हैं। अकेडमिक स्तर पर स्थिति संतोषजनक है।
लकी नंबर : 5, लकी कलर : ग्रीन
वृषभ –(21 अप्रैल- 20 मई)
पुरानी बीमारियों से राहत मिलने वाली है। कटौती करने से सेविंग्स में सुधार होगा। प्रोफेशनल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन रहेगा। दोस्त या करीबी आपके घर आ सकते हैं। रेनोवेशन का काम शुरु होने वाला है।
लकी नंबर :9, लकी कलर : ब्राउन
मिथुन –(21 मई- 21 जून)
फिटनेस के प्रति आपका जुनून बढ़ेगा। फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर ध्यान देंगे। उलझे सिरों को सुलझा लेना सुकून देगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी से रिलेटेड पेंडिंग काम पूरा होगा।
लकी नंबर : 7, लकी कलर : पीच
कर्क –(22 जून- 22 जुलाई)
सेहत के प्रति आपकी जागरुकता बढ़ेगी। आमदनी का प्रवाह बढ़ने की संभावना है। वरिष्ठों से मिली तारीफ मूड अच्छा रखेगीI परिवार के प्रति ज्यादा जिम्मेदार दिखेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने की लालसा साकार होगी।
लकी नंबर : 22, लकी कलर : ब्लू
सिंह – (23 जुलाई- 23 अगस्त)
दोबारा व्यायाम शुरु करने पर विचार करेंगे। वित्तीय स्तर पर कोई परेशानी नहीं रहेगी। किसी चुनौतीपूर्ण काम में सक्सेस मिलेगी I करीबी लोगों से मार्गदर्शन ले सकते हैं।
लकी नंबर : 18, लकी कलर : रेड
कन्या –(24 अगस्त- 23 सितंबर)
बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक स्तर पर मजबूती आने वाली है। जॉब तलाशने वालों को सफलता मिलेगी। फैमिली रियूनियन होने की संभावना है। आज प्रॉपर्टी के मामले से दूर ही रहें। शैक्षणिक मामले में परेशानी आ सकती है।
लकी नंबर : 6, लकी कलर : पिंक
तुला –(24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
वजन कम करना आसान नहीं होगा। कोई मंहगा गैजेट खरीदने वाले हैं। पेशेवर क्षेत्र में आपकी अहमियत बढ़ेगी। दूर रहने वाले फैमिली मेंबर से मुलाकात संभव है। अकेडमिक कमियों पर ध्यान दे सकते हैं। शादीयोग्य लोगों को पार्टनर मिल जाएगा।
लकी नंबर : 8, लकी कलर : सिल्वर
वृश्चिक –(24 अक्टूबर-22 नवंबर)
मेहनत रंग लाएगी,स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लोन का बोझ आपके कंधे से उतर जाएगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में प्रदर्शन सुधरने वाला है। किसी को शुक्रिया कहने के लिए पार्टी देंगे। बच्चों की उपलब्धि गर्व का अवसर देगी।
लकी नंबर : 17, लकी कलर : डार्क ग्रे
धनु – (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
हेल्थ कान्शस लोगों का ग्रुप ज्वाइन करेंगे। विरासत के रुप में संपत्ति मिलने वाली है। सीनियर्स के साथ संबंध सुधार सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन सुधरने के संकेत हैं। स्पाउस के साथ कम्यूनिकेशन सुधारें।
लकी नंबर : 4, लकी कलर : मैजेंटा
मकर –(22 दिसंबर-21 जनवरी)
डेली रुटीन में व्यायाम शामिल करेंगे। बजट बनाकर चलें,बचत बढ़ सकती है। पेशेवर क्षेत्र में स्थिति पर नियंत्रण रखेंगे। घरेलू मामले में दखल न दें ,धैर्य रखें। प्रॉपर्टी विवाद का हल मिल सकता है।
लकी नंबर : 9, लकी कलर : मैरून
कुंभ – (22 जनवरी- 19 फरवरी)
सेहत संबंधी समस्याओं से पीछा छूटेगा। वित्तीय स्तर पर अच्छे रिटर्न के संकेत हैं। लॉ प्रोफेशन्लस के लिए अच्छा दिन है। फैमिली को गौरवान्वित होने का मौका देंगे। किराये के जरिये अच्छी आमदनी होगी। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं।
लकी नंबर :3, लकी कलर : येलो
मीन –(20 फरवरी- 20 मार्च)
डाइट में चेंज ला सकते हैं, ऊर्जावान रहेंगे। किसी स्कीम में निवेश करने वाले हैं। समय पर टास्क पूरा करेंगे,प्रशंसा मिलेगी। किसी शादी समारोह में शामिल होने वाले हैं। प्रॉपर्टी विवाद आपसी सहमति से सुलझा लेंगे।
लकी नंबर : 5, लकी कलर : गोल्डन


Download Android App
Download iOS App















