जून 2025 में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची
जून 2025 का महीना भारतीय विक्रम संवत् के अनुसार श्री ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष से शुरू होकर श्री आषाढ़ शुक्ल पक्ष तक रहेगा। इस दौरान कई प्रमुख व्रत और त्योहार होंगे, जैसे विन्ध्यवासिनी पूजा, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, वट सावित्री व्रत, और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस। इन धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से जीवन में सत्य और सत्कर्मों का महत्व उजागर होता है।
हमारी संस्कृति इसलिए हजारों वर्षों से कायम है, क्योंकि हमने अपनी जीवन शैली को अपनी संस्कृति में समावेश कर दिया है। किस दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है जैसी सभी बातें हमें धर्म के अनुसार तय करनी होती है। इसका दूरगामी और व्यावहारिक लाभ यह है कि हम हमेशा सत्य पर आधारित जीवन को जीने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं।
अंग्रेजी वर्ष 2025 में जून का महीना भारतीय विक्रम संवत् के आधार पर श्री ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, रविवार से आरम्भ होगा और श्री आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, सोमवार, संवत् 2082 तक रहेगा। जैसा कि आप परिचित हैं कि भारतीय सनातन धर्म में प्रत्येक दिन त्योहार का होता है। लोग धर्म के मार्ग पर चलते रहें और उनका जीवन हमेशा सत्कर्मों पर आधारित हो, इस तरह की सुचारू और तर्कसंगत व्यवस्था हमारे पूर्व आचार्यों ने की है। इसके कारण ही प्रत्येक भारतीय तिथि में कुछ न कुछ मर्म निहित होता है। कोई भी निरर्थक और अर्थहीन नहीं है। यदि आप खोजेंगे तो निश्चित तौर पर हर दिन एक उत्सव का कारण मिल जायेगा। ऐसा शायद ही किसी धर्म या जीवन शैली में मिले। अंग्रेजी साल 2025 के जून मास के प्रमुख व्रत और त्योहारों को देखने के लिए निम्न सारणी देखें।
जून 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहार
1 जून 2025 रविवार – विन्ध्यवासिनी पूजा। अरण्य षष्ठी। 3 जून 2025 मंगलवार – मासिक दुर्गा अष्टमी। धूमावती जयंती 4 जून 2025 बुधवार – श्री महेश नवमी। 5 जून 2025 गुरुवार – श्री बटुक भैरव जयंती। गंगा दशहरा। पर्यावरण दिवस। 6 जून 2025 शुक्रवार – निर्जला एकादशी व्रत। 7 जून 2025 शनिवार – श्री राम-लक्ष्मण द्वादशी। 8 जून 2025 रविवार – वट सावित्री व्रत। प्रदोष व्रत। 10 जून 2025 मंगलवार – ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत। 11 जून 2025 बुधवार – श्रुति पूर्णिमा। कबीर दास जयंती। 12 जून 2025 गुरुवार – गुरु हरगोबिन्द सिंह जयंती। आषाढ़ मास आरम्भ। 14 जून 2025 शनिवार – आषाढ़ चतुर्थी व्रत। 15 जून 2025 रविवार – फादर्स-डे। 21 जून 2025 शनिवार – योगिनी एकादशी व्रत। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस। 23 जून 2025 सोमवार – मास शिव रात्रि। सोम प्रदोष व्रत। 25 जून 2025 बुधवार – आषाढ़ी अमावस्या। 26 जून 2025 गुरुवार – चन्द्र दर्शन। गुप्त आषाढ़ नवरात्रि आरम्भ। 27 जून 2025 शुक्रवार – श्री जगन्नाथ रथ यात्रा। 30 जून 2025 सोमवार – स्कंद कुमार षष्ठी।
Khushi Srivastava
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Team Desk