Kaal Sarp Yog 2026 Effects: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आसमान में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की जगह बदलने का हमारे जीवन पर बहुत बड़ा असर पड़ता है। इस साल मई के महीने में ग्रहों की एक ऐसी खास स्थिति बन रही है, जिसे ज्योतिष के नजरिए से बहुत शक्तिशाली और चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। 11 मई से 26 मई तक ‘कालसर्प योग’ बनने जा रहा है। इस योग का सीधा असर कई लोगों के जीवन पर पड़ेगा। खासकर 4 राशियों के लोगों को अपने काम-काज और पारिवारिक जीवन में बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानें कौन सी राशियों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत होगी।
Kaal Sarp Yog Kya Hai: कैसे बनता है कालसर्प योग?

ज्योतिष विज्ञान में कालसर्प योग तब बनता है जब कुंडली के सारे ग्रह राहु और केतु के बीच में फंस जाते हैं। राहु और केतु को ‘छाया ग्रह’ कहा जाता है और इनका संबंध अचानक होने वाले बदलावों, भ्रम और मानसिक चिंता से होता है।
इस बार 11 मई से 26 मई के बीच केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेंगे। इसी समय सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि—ये सातों ग्रह राहु और केतु के घेरे में आ जाएंगे। हालांकि, यह योग हर किसी के लिए बुरा नहीं होता, लेकिन जिनकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर है, उन्हें विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।
Kaal Sarp Yog 2026 Effects: इन 4 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान
1. वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय पैसों और नौकरी के मामले में थोड़ा कठिन हो सकता है। दफ्तर में काम का बोझ बढ़ेगा और सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं, तो कहीं भी पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि नुकसान होने का डर है। घर में भी छोटी बातों पर मनमुटाव हो सकता है।
2. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को मानसिक तनाव और मूड स्विंग्स का सामना करना पड़ सकता है। परिवार या दोस्तों के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है जिससे रिश्ते बिगड़ सकते हैं। नौकरी में अचानक नई जिम्मेदारी मिलने से आप घबरा सकते हैं। इस समय किसी अनजान पर भरोसा न करें और पैसों से जुड़े बड़े फैसले फिलहाल टाल दें।
3. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय करियर और निजी जीवन की परीक्षा जैसा होगा। कार्यक्षेत्र में आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए बचकर रहें। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठाकर चलें वरना विवाद हो सकता है।
4. कुंभ राशि (Aquarius)

चूंकि राहु कुंभ राशि में ही है, इसलिए यह समय आपके लिए सबसे ज्यादा मुश्किल हो सकता है। नौकरी में बॉस के साथ अनबन हो सकती है। अचानक आने वाले खर्चों की वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है। मानसिक बेचैनी और अपनों से दूरी महसूस होने की संभावना है।
कालसर्प योग से बचाव के आसान उपाय
- हर सोमवार को शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं।
- गरीबों को खाना खिलाएं और काले तिल का दान करना शुभ रहेगा।
- जितना हो सके गुस्से से बचें और नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें।
- इस अवधि में किसी भी तरह के बड़े निवेश या लड़ाई-झगड़े से पूरी तरह दूर रहें।
- भगवान शिव की पूजा करें और नियमित रूप से ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का पाठ करें।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




