Mangla Aditya Rajyog 2026: हो जाएं तैयार! मेष राशि में सूर्य-मंगल का महामिलन, इन 4 राशियों की तिजोरी में लगने वाला है धन का अंबार

Summary :

Mangla Aditya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई भी ग्रह अपनी चाल बदलता है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 11 मई को मंगल ग्रह मेष राशि में जा रहा है। वहां सूर्य पहले से मौजूद है, इसलिए इन दोनों के मिलने से ‘मंगलादित्य योग’ बनेगा। ज्योतिष में इसे बहुत शक्तिशाली माना जाता है क्योंकि मेष मंगल की अपनी राशि है और सूर्य यहां बहुत मजबूत होता है। इन दोनों का साथ आना एक बहुत ही शुभ और शक्तिशाली संयोग है। Mars Transit Aries 2026 का असर तो सब पर होगा, लेकिन 4 राशियों की किस्मत चमकने…

Mangla Aditya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई भी ग्रह अपनी चाल बदलता है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 11 मई को मंगल ग्रह मेष राशि में जा रहा है। वहां सूर्य पहले से मौजूद है, इसलिए इन दोनों के मिलने से ‘मंगलादित्य योग’ बनेगा। ज्योतिष में इसे बहुत शक्तिशाली माना जाता है क्योंकि मेष मंगल की अपनी राशि है और सूर्य यहां बहुत मजबूत होता है। इन दोनों का साथ आना एक बहुत ही शुभ और शक्तिशाली संयोग है। Mars Transit Aries 2026 का असर तो सब पर होगा, लेकिन 4 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइये Rajyog Effects on Rashis के बारे में जानते हैं।

Mangla Aditya Rajyog 2026: ये 4 राशियां होंगी मालामाल

1. मेष राशि (Aries)

Mangla Aditya Rajyog 2026
Mangla Aditya Rajyog 2026

मेष राशि वालों के लिए यह समय बहुत फायदे वाला रहेगा। आपके पास पैसा आएगा और करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है। बिजनेस में मुनाफा होगा और निवेश से भी लाभ मिलेगा।

2. सिंह राशि (Leo)

Mangla Aditya Rajyog 2026
Mangla Aditya Rajyog 2026

सिंह राशि वालों को इस दौरान बड़ी सफलता और धन लाभ हो सकता है। व्यापार में बढ़त होगी और अचानक कहीं से पैसे मिल सकते हैं। अगर आप पर कोई पुराना कर्ज है, तो उससे छुटकारा मिल सकता है। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा।

3. धनु राशि (Sagittarius)

Mangla Aditya Rajyog 2026
Mangla Aditya Rajyog 2026

धनु राशि वालों के लिए यह समय किस्मत बदलने वाला होगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आप नया घर या गाड़ी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही, विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है, जिससे भविष्य में फायदा होगा।

4. कुंभ राशि (Aquarius)

Mangla Aditya Rajyog 2026
Mangla Aditya Rajyog 2026
कुंभ राशि वालों के जीवन में कई अच्छे बदलाव आएंगे। आपकी सैलरी बढ़ सकती है या आपको नई नौकरी मिल सकती है। रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। इसके अलावा, आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।