भारतीय सनातन धर्म में प्रत्येक दिन त्योहार का होता है। लोग धर्म के मार्ग पर चलते रहें और उनका जीवन हमेशा सत्कर्मों पर आधारित हो, इस तरह की सुचारू और तर्क सम्मत व्यवस्था हमारे पूर्व आचार्यों ने की है। इसके कारण ही प्रत्येक भारतीय तिथि में कुछ न कुछ मर्म निहित होता है। कोई भी निरर्थक और अर्थहीन नहीं है। यदि आप खोजेंगे तो निश्चित तौर पर हर दिन एक उत्सव का कारण मिल जायेगा।
भारतीय हमारी संस्कृति इसलिए हजारों वर्षों से कायम है, क्योंकि हमने अपनी जीवन शैली को अपनी संस्कृति में समावेश कर दिया है। यही कारण है कि भारतीय संस्कृति हजारों वर्षों से कायम है क्योंकि हमने अपनी जीवन शैली को अपनी संस्कृति में समावेश कर दिया है। किस दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है जैसी सभी बातें हमें धर्म के अनुसार तय करनी होती है। इसके दूरगामी और व्यावहारिक लाभ यह है कि हमें हमेशा सत्य पर आधारित जीवन को जीने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं। हमें प्रत्येक सुबह अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक रखने के किए कोई न कोई वजह तैयार मिलती है। ऐसा शायद ही किसी धर्म या जीवन शैली में मिले। तभी तो मोहम्मद इकबाल ने लिखा है –
यूनान-ओ-मिस्र-ओ-रूमा, सब मिट गए जहाँ से।
अब तक मगर है बाक़ी, नाम-ओ-निशाँ हमारा।।
अंग्रेजी वर्ष 2024 में दिसम्बर महीना भारतीय विक्रम संवत के आधार पर मार्गशीर्ष अमावस्या, रविवार, संवत 2081 से आरम्भ होगा और पौष शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि, मंगलवार तक रहेगा।
दिसम्बर 2024 के प्रमुख व्रत, त्योहार और उत्सव
1 दिसम्बर – रविवार – अमावस्या विश्व एड्स दिवस
2 दिसम्बर – सोमवार – सोमवार व्रत। चन्द्र दर्शन।
3 दिसम्बर – मंगलवार – विश्व विकलांगता दिवस।
4 दिसम्बर – बुधवार – नौसेना दिवस।
5 दिसम्बर – गुरुवार – वरद चतुर्थी।
6 दिसम्बर – शुक्रवार – विवाह पंचमी।
9 दिसम्बर – सोमवार – दुर्गाष्टमी व्रत।
10 दिसम्बर – मंगलवार – विश्व मानवाधिकार दिवस।
11 दिसम्बर – बुधवार – गीता जयन्ती। मोक्षदा एकादशी।
13 दिसम्बर – शुक्रवार – प्रदोष व्रत।
14 दिसम्बर – शनिवार – रोहिणी व्रत। श्री अन्नपूर्णा जयंती। पूर्णिमा व्रत।
15 दिसम्बर – रविवार – धनु संक्रान्ति। पूर्णिमा।
18 दिसम्बर – बुधवार – संकष्टी चतुर्थी।
21 दिसम्बर – शनिवार – शिशिर ऋतु आरम्भ।
22 दिसम्बर – रविवार – कालाष्टी।
23 दिसम्बर – सोमवार – किसान दिवस।
24 दिसम्बर – मंगलवार – राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस।
25 दिसम्बर – बुधवार – मालवीय जयंती। क्रिसमस।
26 दिसम्बर – गुरुवार – सफला एकादशी।
28 दिसम्बर – शनिवार – शनि प्रदोष व्रत।
29 दिसम्बर – रविवार – मास शिवरात्रि।
30 सोमवार – सोमवती – अमावस्या। पौष अमावस्या।
Astrologer Satyanarayan Jangid
whatsApp – 6375962521
www.guideguru.in


Download Android App
Download iOS App



