Labh Drishti Yog 2026 Astrology: ग्रहों का चाल और उनका मिलन को ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। जब भी दो बड़े ग्रह करीब आते हैं, तो उसका असर पूरी दुनिया और सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 22 मई 2026 को ऐसा ही एक खास मौका आ रहा है। इस दिन बुद्धि के देवता बुध और न्याय के देवता शनि एक खास स्थिति में मिल रहे हैं, जिसे ‘लाभ दृष्टि योग’ कहा जाता है। यह मेल कुछ राशियों के लिए बहुत सारी खुशियां और पैसा लेकर आने वाला है।
Labh Drishti Yog 2026 Astrology: क्या है ‘लाभ दृष्टि योग’?
जब दो ग्रह एक-दूसरे से एक निश्चित दूरी पर रहकर शुभ दृष्टि डालते हैं, तो उसे ‘लाभ दृष्टि योग’ कहते हैं। बुध का मतलब है दिमाग और बातचीत की कला, और शनि का मतलब है अनुशासन और मजबूती। जब ये दोनों मिलते हैं, तो इंसान का दिमाग तेज चलता है और उसे आर्थिक मजबूती मिलती है। इससे रुके हुए काम पूरे होते हैं और निवेश से फायदा मिलता है। इस बार लाभ दृष्टि योग से 5 राशियों के लिए खास रहने वाला है, आइए जानें वो शुभ राशियां कौन सी हैं।
Labh Drishti Yog: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह समय किसी तोहफे जैसा होगा। नौकरी करने वालों की सैलरी बढ़ सकती है या प्रमोशन मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप बड़े फैसले ले पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने झगड़े खत्म होंगे और कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।
2. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के स्वामी खुद बुध देव हैं, इसलिए आपको सबसे ज्यादा फायदा होगा। बिजनेस में बड़े सौदे मिल सकते हैं। अगर आप काफी समय से किसी काम में जुटे थे, तो अब उसमें सफलता मिलेगी। पढ़ाई, लिखने-पढ़ने और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह बहुत अच्छा समय है।
3. तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। आप सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च करेंगे, लेकिन पैसा आएगा भी खूब। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो बड़ा मुनाफा हो सकता है। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी और घर में कोई मांगलिक काम हो सकता है।
4. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, इसलिए वे आप पर मेहरबान रहेंगे। आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए रास्ते खुलेंगे। पुराने कर्जों से छुटकारा मिल सकता है और निवेश के लिए यह सबसे सही समय है।
5. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को मानसिक शांति और धन दोनों मिलेंगे। आप सही फैसले ले पाएंगे, जिससे करियर में तरक्की होगी। जमीन-जायदाद या शेयर बाजार से जुड़े लोगों को उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




