Makar Rashi May 2026 Horoscope: मई के महीने में ग्रहों की चाल मकर राशि वालों के लिए मिली-जुली रहने वाली है। 15 मई तक सूर्य अच्छी स्थिति में हैं। 11 मई तक मंगल ग्रह आपको अच्छे परिणाम देंगे। बुध ग्रह महीने की शुरुआत और अंत में आपके पक्ष में रहेंगे, जबकि बीच में थोड़े कमज़ोर रहेंगे। गुरु और राहु-केतु की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, इसलिए इस महीने आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।
Capricorn Career Horoscope: करियर और बिजनेस
Capricorn Wealth Horoscope: कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

इस महीने आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आपकी आय बढ़ने के योग हैं, लेकिन 11 मई के बाद पैसों के आने में थोड़ी देरी हो सकती है। बचत के मामले में यह महीना मिला-जुला रहने वाला है। एक तरफ पैसा आएगा, तो दूसरी तरफ राहु-केतु के प्रभाव से फिजूलखर्चे हो सकते हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, तो कुछ पैसा बचाने में कामयाब रहेंगे।
Capricorn Health Horoscope: सेहत के प्रति रहें सावधान
Capricorn Love Life Horoscope: प्रेम और वैवाहिक जीवन

प्रेम संबंधों के लिए 14 मई तक का समय बहुत अच्छा रहेगा। उसके बाद पार्टनर के साथ कहासुनी हो सकती है, इसलिए एक-दूसरे पर भरोसा रखें। शादी या सगाई की बात चलाने के लिए भी महीने की शुरुआत अच्छी है। शादीशुदा लोगों के लिए 11 मई तक सब ठीक है, लेकिन उसके बाद छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। शांति बनाए रखें ताकि घर का माहौल न बिगड़े।
परिवार में आपसी तालमेल बिठाने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। राहु की वजह से गलतफहमियां पैदा हो सकता है, इसलिए वाणी में संयम रखें। परिवार के साथ समय बिताएं, तो कई सारे मसलों का हल निकलेगा। कुल मिलाकर पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा।
Makar Rashi May 2026 Horoscope: आपके लिए आसान उपाय
- छोटी कन्याओं को मखाने की खीर खिलाएं।
- गाय की सेवा करें, उन्हें चारा या रोटी खिलाएं।
- अपनी शक्ति के अनुसार गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाएं।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।




















