
यदि Mahashivratri par Mulank ke Hisab se Upay किया जाए, तो इसका जातकों को विषेश लाभ मिलता है। Mulank Rashifal Mahashivratri 2026 में आगे पढ़ें अपने मूलांक के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि पर क्या उपाय आपको करने चाहिए। पूरी श्रद्धा से Mahashivratri Remedies by Mulank करने से जीवन की सारी बाधाएं दूर होंगी।
Mahashivratri Mulank Wise Upay 2026: मूलांक अनुसार विशेष उपाय

महाशिवरात्रि 2026 पर Mulank 1 se 9 ke Liye Shivratri Upay कुछ इस प्रकार हैं-
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
यदि आप सामाजिक मान-सम्मान में कमी महसूस कर रहे हैं, कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन रहती है या सरकारी कार्यों में बाधाएँ आ रही हैं, तो महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर लाल चंदन का लेप लगाएं। इससे आपके नेतृत्व और प्रभाव में वृद्धि होगी।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
अत्यधिक संवेदनशीलता, मानसिक तनाव, घबराहट या बार-बार मन के अशांत होने की स्थिति में, आपको महाशिवरात्रि के दिन महादेव का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए। यह उपाय आपको मानसिक शांति और स्थिरता प्रदान करेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
शिक्षा के क्षेत्र में बाधा आ रही हो या करियर में मनचाही प्रगति न मिल रही हो, तो महाशिवरात्रि के दिन जल में हल्दी मिलाकर महादेव को अर्पित करें। यह उपाय आपकी बुद्धि और सौभाग्य को बढ़ाएगा।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
यदि जीवन में अनुशासन का अभाव है, मन भ्रमित रहता है या आर्थिक स्थिति में निरंतर उतार-चढ़ाव बना हुआ है, तो जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।महाशिवरात्रि के दिन ऐसा करने से राहु दोष कम होगा और स्थिरता आएगी।
यह भी पढ़ें- 15 या 16 फरवरी, कब और कैसे खोलें महाशिवरात्रि 2026 का व्रत? जानें पारण का सटीक समय और शुभ मुहूर्त
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
व्यापार में घाटा हो रहा हो, काम का उचित लाभ न मिल रहा हो या यात्राएं निष्फल जा रही हों, तो शिवलिंग पर दूर्वा (हरी घास) और साबुत मूंग चढ़ाना आपके लिए अत्यंत मंगलकारी सिद्ध होगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
दांपत्य जीवन में कड़वाहट हो या भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी खल रही हो, तो महाशिवरात्रि पर शिव जी का पंचामृत या दही से अभिषेक करें और उन्हें सुगंधित इत्र अर्पित करें। इससे सुख और प्रेम में वृद्धि होगी।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
अकेलेपन, असंतोष या शोध और गुप्त विद्याओं में सफलता न मिलने पर, बेलपत्र पर चंदन से ‘राम’ लिखकर भगवान शिव को अर्पित करें। इससे आपकी आध्यात्मिक शक्ति जागृत होगी।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
यदि कार्यों में बार-बार अड़चनें आ रही हैं, कानूनी विवाद चल रहे हों या जोड़ों के दर्द जैसी शारीरिक समस्या हो, तो जल में काले तिल मिलाकर शिव जी को अर्पण करें। इससे शनि देव की कृपा और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
गुस्से पर नियंत्रण न होना, बार-बार चोट लगना, रक्तचाप की समस्या या सामाजिक कार्यों में रुकावट आने पर, महादेव का शहद से अभिषेक करें। यह उपाय आपके जीवन में मंगलकारी ऊर्जा का संचार करेगा।





















