Aries Career Horoscope: काम-काज और करियर
करियर के मामले में 17 मई तक का समय थोड़ा भागदौड़ वाला हो सकता है और मेहनत का फल शायद उतना न मिले। लेकिन 17 मई के बाद बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपके लिए समय बेहतर है और आप अपनी मेहनत से टारगेट पूरे कर लेंगे। बिजनेस वालों को लक्ष्य पाने के लिए ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा। जो लोग दूर-दराज या विदेश से जुड़ा काम करते हैं, उनके लिए समय अच्छा है।
Aries Wealth Horoscope: आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

पैसों के मामले में यह महीना औसत रहने वाला है। राहु की वजह से कहीं न कहीं से पैसा आता रहेगा, लेकिन खर्चे भी बने रहेंगे। बचत के लिए 14 मई तक का समय अच्छा है, उसके बाद हाथ थोड़ा तंग हो सकता है। अच्छी बात यह है कि जो लोग विदेश से जुड़े हैं, उन्हें अचानक बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है।
Aries Health Horoscope: स्वास्थ्य के प्रति रहे सतर्क
सेहत के लिहाज से 11 मई तक आपको बहुत सावधान रहना होगा। 11 से 15 मई के बीच गुस्सा ज्यादा आ सकता है, जिससे सिरदर्द, आंखों में जलन या बुखार जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। महीने का पहला हिस्सा सेहत के लिए थोड़ा नाजुक है, लेकिन दूसरा हिस्सा सामान्य रहेगा।
Aries Love Life Horoscope: प्रेम और वैवाहिक जीवन

लव लाइफ के लिए 15 मई तक का समय थोड़ा कमजोर है, छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं। अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो कोई दिक्कत नहीं आएगी। शादी की बात चलाने के लिए 15 मई के बाद का समय बेहतर है। शादीशुदा जोड़ों के बीच कभी-कभी बहस हो सकती है, इसलिए कड़वे शब्द बोलने से बचें और अपने गुस्से पर काबू रखें।
परिवार में 14 मई तक सब अच्छा रहेगा, लेकिन उसके बाद थोड़े विवाद हो सकते हैं। घर के लोगों से बात करते समय अपनी भाषा मीठी रखें। 11 मई के बाद घर की सुख-शांति में थोड़ी कमी आ सकती है। कुल मिलाकर परिवार में कभी तालमेल अच्छा रहेगा तो कभी थोड़ी अनबन।
Mesh Rashi Upay:आसान उपाय
मंगलवार: हनुमान जी के मंदिर में लाल मिठाई चढ़ाएं और उसे दोस्तों में बांटें।


Download Android App
Download iOS App



