Howrah Bridge Tour Side: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता की हुगली नदी के किनारे नाव की सवारी की। जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां की खूबसूरत नजारों का दृश्य देखा और तो और सुबह के समय प्रिंसेप घाट व आउट्राम घाट जैसी जगहों को एक्स्प्लोर भी किया। इसी के साथ उन्होंने बोट से हावड़ा ब्रिज के खूबसूरत नज़ारे का भी मजा लिया और खुद ही कैमरे से वहां की तस्वीरें खींची। जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किया है।
पीएम मोदी ने इसे पश्चिम बंगाल की संस्कृति और जीवन से जुड़ा एक बेहद अनुभव बताया। हुगली नदी और हावड़ा ब्रिज कोलकाता की शान माने जाते हैं। अगर आप भी यहां घूमना प्लान बना रहे हैं, तो नीचे दी गई सभी गाइडलाइन्स को जरूर फॉलो करें। जिससे आपका सफर मजेदार और बेहतरीन होगा।
Howrah Bridge Kaise Pohche: कैसे पहुंचे हावड़ा ब्रिज

- ट्रेन – हावड़ा ब्रिज पहुंचने के लिए आप हावड़ा जंक्शन से जा सकते हैं, ये सबसे पास का स्टेशन है।
- मेट्रो – यहां मेट्रो का रूट महात्मा गांधी रोड या हावड़ा स्टेशन से भी है।
- बस/टैक्सी – यहां आप बस और टैक्सी से भी जा सकते हैं, जो आपको शहर के किसी भी हिस्से से मिल जाएगी।
- पैदल – अगर आप चाहें तो हावड़ा स्टेशन से पैदल भी जा सकते।
Kolkata Tour Guide: कोलकाता जानें से पहले जान लें ये बातें

- ये कोलकाता का सबसे फेमस पुल है। इसे रवींद्र सेतु नाम से भी जानते हैं, ये पुल देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इसे हुगली नदी पर बड़ी ही खूबसूरती से बनाया गया है, जो कोलकाता को हावड़ा से जोड़ता है। इसे दुनिया के सबसे ज्यादा बिजी और पुराने पुलों में से एक माना जाता है। इस पुल को आप रात में देखने जाएं, क्योंकि रात के समय इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
- कोलकाता आकर आप हुगली नदी में नाव की सवारी भी कर सकते हैं। इस नदी में सवारी करने से आपको बेहद सुकून भरा एहसास होगा। सवारी के दौरान आपको हावड़ा ब्रिज, विद्यासागर सेतु और कोलकाता का सुंदर दृश्य पानी से देखने को मिलेगा। दोपहर की धूप से अच्छा है, आप यहां शाम या सुबह के समय घूमने के लिए जाएं।
- कोलकाता में सुबह के समय घूमने के लिए ये जगह शांत और ताजगी भरा महसूस करवाता है। वहीं अगर आप शाम के समय सूर्यास्त और लाइटिंग का सुंदर नजारा देखना चाहते हैं, तो ये जगह सबसे बेस्ट है।

- अगर आप कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर घूमने के लिए जाते हैं, तो आपको यहां किसी भी तरह का टिकट नहीं लेना होगा। ये जगह बिल्कुल फ्री है यहां आपको टैक्सी या ऑटो का खर्च लगभग 100 से 200 तक देना पड़ सकता है। अगर आप नाव की सवारी करते हैं, तो उसका किराया आपको अलग से देना होगा। इसका किराया ज्यादा से ज्यादा 50 से 300 रुपए तक होगा। अगर आप चाहें तो बस से यात्रा कर सकते हैं, ये आपको सस्ती पड़ेगी।
- हावड़ा ब्रिज के आसपास घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं। जैसे प्रिंसेप घाट, आउट्राम घाट, हुगली नदी का तट, कोलकाता का पुराना शहर और बाजार, यह जगहें कोलकाता को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं। यहां आप संस्कृति और इतिहास को बहुत करीब से देख सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




