Uttarakhand-Himachal से हो गए हैं बोर? तो इस बार गर्मियों में Explore करें South India के ये 5 शानदार और ठंडे Hill Station

Summary :

5 Hidden Hill Stations in South India: अगर आप भी इस गर्मी अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है, ऐसी कौन सी जगह पर जाएं जहां का माहौल ठंडा और शांत हो। गर्मी के मौसम में लोग अक्सर ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जहां का तापमान ज्यादा ठंडा और गर्म न हो। ऐसे में आज हम आपको गर्मी में घूमने के लिए साउथ इंडिया की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां की ट्रिप आप प्लान कर सकते हैं। उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश तो आप…

5 Hidden Hill Stations in South India: अगर आप भी इस गर्मी अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है, ऐसी कौन सी जगह पर जाएं जहां का माहौल ठंडा और शांत हो। गर्मी के मौसम में लोग अक्सर ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जहां का तापमान ज्यादा ठंडा और गर्म न हो। ऐसे में आज हम आपको गर्मी में घूमने के लिए साउथ इंडिया की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां की ट्रिप आप प्लान कर सकते हैं।

उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश तो आप जाते ही रहते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी साउथ इंडिया के खूबसूरत हिल स्टेशनों को एक्स्प्लोर किया है। अगर नहीं तो यहां देखिए 5 ऐसी जगह जो घूमने के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

5 Hidden Hill Stations in South India: साउथ इंडिया में घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन

1- येलागिरी हिल्स – तमिलानाडु

5 Hidden Hill Stations
5 Hidden Hill Stations (Source: social media)

येलागिरी हिल्स तमिलनाडु के सबसे फेमस और सिंपल ट्रैक में से एक माना जाता है। गर्मियों में यहां का तापमान नार्मल रहता है। जब आप यहां घूमने जाएंगे तो आपको यहां तरह-तरह की झील खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलेंगे। यहां तक पहुंचने के लिए आपको करीब 3 KM का ट्रैक करना होगा। यहां की हल्की चढ़ाई, साफ रास्ते, हरे भरे पेड़ और झरनों के बीच से निकलते समय ये नज़ारे आपका मन मोह लेते हैं।

2- नागालापुरम ट्रैक – तमिलानाडु

5 Hidden Hill Stations in South India
5 Hidden Hill Stations in South India (Source: social media)

तमिलनाडु में स्थित नागालापुरम है, जहां हर साल न जानें कितने लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको थोड़ी देर पैदल चलना पड़ेगा। ये रास्ता झाड़ियों वाले जंगल और छोटी पहाड़ियों से होकर गुजरता है। जब आप इस रास्ते से निकलते हैं, तो ये दृश्य किसी सपने से कम नहीं लगता है। यहां की हरी-भरी झीलों और पहाड़ों पर आप कुछ देर बैठकर सुकून के पल बिता सकते हैं।

3- मेप्पाडी व्यूपॉइंट- वायनाड, केरल

5 Hidden Hill Stations in South India
5 Hidden Hill Stations in South India (Source: social media)

मेप्पाडी केरल के वायनाड में स्थित है। ये जगह अपनी खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है। यहां पहुंचने के लिए आपको थोड़ा ट्रैकिंग करना होता है। ट्रैक के दौरान आपको यहां की सुंदरता दिखाई देती है। यहां आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं। यहां की हरी-भरी घाटियां और बादलों के बीच बैठना आपके लिए बेहद यादगार पल होगा।

4- सकलेशपुर – कर्नाटक

Beautiful Hill Hill Stations in India
Beautiful Hill Hill Stations in India (Source: social media)

सकलेशपुर कर्नाटक के पश्चिमी घाट में बसा एक बेहद शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये अपनी हरियाली, कॉफी बागानों और पहाड़ी नजारों के लिए जाना जाता है। यहां का मौसम हमेशा हरा-भरा और खूबसूरत लगता है, अगर आप गर्मियों के मौसम में यहां घूमने के लिए आते हैं, तो भी यहां का तापमान आपको नार्मल मिलगा। इस जगह पर मौजूद घने जंगल, पहाड़ और धुंध से ढकी वादियां आपको खुद में समेट लेती हैं।

5- कुद्रेमुख – कर्नाटक

Beautiful Hill Hill Stations in India
Beautiful Hill Hill Stations in India (Source: social media)

कुद्रेमुख कर्नाटक की एक ऐसी जगह है। जहां हर साल न जानें कितने लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां के खूबसूरत हिल स्टेशन आपको अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यहां के कुछ इलाके अपनी घनी हरियाली, बादलों से ढकी वादियों और शांत वातावरण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप ट्रेकिंग और नेचर लवर्स हैं, तो यहां एक बार जरूर जाएं।

Also Read: Summer Vacation के लिए भारत की 5 सबसे ठंडे और Beautiful Places, Family के साथ Memorable Trip बनाने के लिए करें Planning

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।