‘MNC में काम, बने 22 की उम्र में CA…’ जानें सियासी एंट्री से पहले क्या करते थे राघव चड्ढा?

Raghav Chadha profile

Raghav Chadha Profile: राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। उनके साथ पार्टी के आठ सांसद भी जा रहे हैं। दरअसल कुछ समय से पार्टी (AAP) के शीर्ष नेतृत्व और राघव चड्ढा के बीच मतभेद की खबरें सामने आ रही थीं। अब उनके इस फैसले के साथ यह विवाद खत्म होता नजर आ रहा है। ऐसे में अब लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि आम आदमी पार्टी से सियासी सफर की शुरुआत करने से पहले राघव चड्ढा क्या करते थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजनीति में कदम रखने से पहले राघव चड्ढा एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) थे। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही इस क्षेत्र में अपनी पहचान बना ली थी। मात्र 22 साल की उम्र में उन्होंने सीए की डिग्री हासिल कर ली थी, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इसके साथ ही वह उस समय देश के उच्च करदाताओं (हाई टैक्स पेयर्स) के समूह में भी शामिल हो गए थे।

Raghav Chadha Profile: शिक्षा और प्रोफेशनल अनुभव

राघव चड्ढा ने अपनी स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ काम किया। इनमें डेलॉयट और ग्रांट थॉर्नटन जैसी प्रतिष्ठित ऑडिट और कंसल्टिंग फर्म शामिल हैं। यहां काम करते हुए उन्होंने वित्त और कॉरपोरेट क्षेत्र का गहरा अनुभव हासिल किया।

अन्ना आंदोलन से राजनीति की शुरुआत

साल 2013 के आसपास जब अन्ना हजारे का इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन अपने अंतिम चरण में था, तब राघव चड्ढा की मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई। उस समय रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन चल रहा था। इसी दौरान चड्ढा ने राजनीति में आने का फैसला किया और आम आदमी पार्टी से जुड़ गए।

AAP में शुरुआती भूमिका और जिम्मेदारियां

पार्टी में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा को पहली जिम्मेदारी दिल्ली जनलोकपाल बिल के मसौदे पर काम करने की दी गई। उन्होंने इस काम में वरिष्ठ वकील राहुल मेहरा की मदद की। यह जिम्मेदारी उन्हें सीधे अरविंद केजरीवाल ने सौंपी थी। इसके बाद उन्होंने पार्टी के घोषणापत्र तैयार करने वाली टीम में भी अहम भूमिका निभाई।

AAP में राघव चड्ढा का कद तेजी से बढ़ा। कुछ समय के लिए उन्हें पार्टी का कोषाध्यक्ष भी बनाया गया। एक स्वयंसेवक के रूप में शुरुआत करने वाले चड्ढा जल्द ही पार्टी नेतृत्व के भरोसेमंद चेहरों में शामिल हो गए। बाद में वह पार्टी के युवा प्रवक्ता बने और मीडिया में AAP का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे।

यह भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन लोटस घटिया, माफ नहीं करेंगे…’, राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के इस्तीफे पर बोले AAP सांसद संजय सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।