‘ऑपरेशन लोटस घटिया, माफ नहीं करेंगे…’, राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के इस्तीफे पर बोले AAP सांसद संजय सिंह

Summary :

Raghav Chadha Joins BJP: आम आदमी पार्टी तगड़ा झटका लगा है। राघव चड्ढा के साथ पार्टी के कई अहम् नेताओं ने AAP से खुद को अलग कर लिया है। बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा के साथ पार्टी के 7 सांसदों ने इस्तीफा देखर बीजेपी ज्वाइन करने का ऐलान किया है। अब इसपर आप सांसद संजय सिंह ने राघव चट्ठा सहित सात सांसदों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का ऑपरेशन लोटस बहुत ही घटिया खेल है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि पंजाब चुनाव सेपहले उनका ये षडयंत्र का खेल शुरू हो गया है। ‘पंजाब…

Raghav Chadha Joins BJP: आम आदमी पार्टी तगड़ा झटका लगा है। राघव चड्ढा के साथ पार्टी के कई अहम् नेताओं ने AAP से खुद को अलग कर लिया है। बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा के साथ पार्टी के 7 सांसदों ने इस्तीफा देखर बीजेपी ज्वाइन करने का ऐलान किया है। अब इसपर आप सांसद संजय सिंह ने राघव चट्ठा सहित सात सांसदों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का ऑपरेशन लोटस बहुत ही घटिया खेल है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि पंजाब चुनाव सेपहले उनका ये षडयंत्र का खेल शुरू हो गया है।

‘पंजाब सरकार को गिराने की कोशिश कर रही BJP’

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि “ऑपरेशन लोटस” पंजाब के साथ गद्दारी है। उन्होंने कहा कि जब-जब पंजाब के लोगों के साथ धोखा हुआ है, उसका जवाब जरूर मिलेगा और जनता इसे माफ नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भगवंत मान अच्छी तरह काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग सरकार को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि वह इस घटना से बहुत दुखी हैं और पंजाब के लोग कभी माफ़ नहीं करेंगे। सातों लोगों ने पंजाब की पीठ पर छुरा घोंपने का काम किया है।

AAP ने इन्हें जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाया- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के 7 सांसदों को तोड़कर बीजेपी में शामिल किया गया है और पंजाब की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और स्वाति मालीवाल जैसे नेताओं को आम आदमी पार्टी और पंजाब की जनता ने जमीन से उठाकर देश की संसद तक पहुंचाया, हरभजन सिंह को पंजाब के लोगों ने प्यार दिया और आशीर्वाद दिया। लेकिन इन लोगों ने जनता के साथ धोखा किया।

यह भी पढ़ें-  एनडीए के नेताओं का विपक्ष पर हमला, ‘तेजस्वी चिंता न करें, उनकी भूमिका होगी सीमित’

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।