Best Places for Summer Vacations with Family: अगर आप भी इस गर्मियों की छुट्टी में कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको ये सोचने की ज़रूरत नहीं है कि इस गर्मी कहां घूमने जाएं। अप्रैल के महीने में इतनी ज्यादा गर्मी होती है कि लोग पहाड़ों की ठंडी वादियों या किसी शांत जगह पर घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी इस साल अपने परिवार के साथ छुट्टियों का मजा लेना चाहते हैं, तो यहां देखिए भारत की 5 ऐसी बेहतरीन जगहों को जहां आप फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं।
Best Places for Summer Vacations with Family: गर्मियों में घूमने के लिए खूबसूरत जगहें
1. मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली भारत की बेहद खूबसूरत और वादियों वाली जगह मानी जाती है। अगर आप भी इस गर्मी कहीं ठंडी जगह घूमने प्लान बना रहे हैं, तो आप मनाली जा सकते हैं। ये जगह परिवारों की पहली पसंद है। यहां की ठंडी हवाएं और बर्फ से ढकी चोटियां गर्मियों की तपिश से राहत दिलाती हैं।
देखने की जगह – रोहतांग पास, सोलांग वैली, हिडिम्बा देवी मंदिर और ओल्ड मनाली।
यहां की खास बात – यहां आप रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर का मजा ले सकते हैं।
2. नैनीताल, उत्तराखंड

नैनीताल एक ऐसी जगह है जहां हर साल न जाने कितने लोग घूमने के लिए आते हैं क्योंकि यहां की फेमस झीलें, खूबसूरत शहर नैनीताल को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं। दिल्ली और आसपास के शहरों के करीब होने के कारण एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे है।
देखने की जगह – नैनी झील, मॉल रोड, नैना देवी मंदिर और टिफिन टॉप।
यहां की खास बात – शाम के समय नैनी झील में बोटिंग करना बच्चों और बड़ों दोनों को बेहद पसंद आता है।
3. मुन्नार, केरल

केरल को भारत का सबसे खूबसूरत और आकर्षक शहर माना जाता है। गर्मियों में न जानें कितने लोग यहां अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए आते हैं। अगर आप साउथ इंडिया को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो मुन्नार से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है। यहां मौजूद चाय के बागानों से ढकी पहाड़ियां और हरियाली आपका मन मोह लेगी।
देखने की जगह – एराविकुलम नेशनल पार्क, मट्टुपेट्टी डैम और टी म्यूजियम।
यहां की खास बात – यहां का मौसम हमेशा सुहावना और शांत रहता है।
4. लेह-लद्दाख

अगर आप गर्मी की छुट्टी को यादगार बनाना चाहते हैं, तो आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ लद्दाख को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। लद्दाख की यात्रा आपके लिए एक यादगार पल हो सकता है। यहां के अद्भुत नजारे दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलते हैं।
देखने की जगह – पैंगोंग झील, नुब्रा वैली, शांति स्तूप और मैग्नेटिक हिल।
यहां की खास बात – यहां की संस्कृति और पहाड़ों की शांति आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास कराएगी।
5. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग भारत की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन जगहों में से एक मानी जाती है। इसे ‘पहाड़ों की रानी’ कहा जाता है। क्योंकि जब आप इस जगह को एक्स्प्लोर करते हैं, तो आपको यहां खूबसूरत पहाड़ चाय के बागान और कंचनजंगा चोटी के शानदार नज़ारे दिखाई देते हैं।
देखने की जगह – टाइगर हिल (सूर्योदय के लिए), बतासिया लूप और टॉय ट्रेन।
यहां की खास बात – यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल ‘टॉय ट्रेन’ की सवारी बच्चों के लिए किसी जादुई सफर से कम नहीं होती।
Summer Vacation Guide: ट्रिप से पहले जान लें ज़रूरी बातें
- जब भी आप यहां घूमने जाएं तो कुछ बातों का ध्यान ज़रूर रखें क्योंकि गर्मियों में यहां भारी भीड़ होती है, इसलिए होटल और फ्लाइट की बुकिंग 1-2 महीने पहले से ही कर लें।
- गर्मी का मौसम क्यों न हो लेकिन रात के समय पहाड़ों पर ठंड बढ़ जाती है, इसलिए हल्के जैकेट या स्वेटर अपने साथ जरूर रखें।
- चाहे हेल्थ प्रॉब्लम हो या नहीं सफर के दौरान अपने साथ ज़रूरी दवाइयां, सनस्क्रीन और ग्लूकोज जरूर रखें।

















