गर्मियों की छुट्टियों में कम Budget में करें गोवा की सैर, IRCTC लाया है बेहद सस्ता और Amazing Tour Packages, जानें Booking का तरीका

Summary :

Goa IRCTC Tour Package: अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन अगर आपका बजट कम है, तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आज जो जिस टूर पैकेज के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, वो आपके बहुत काम आ सकता है। क्योंकि इस गर्मी अब आप कम खर्च में शानदार ट्रिप का मजा ले सकते हैं। हर बार की तरह इस बार भी IRCTC एक ऐसा टूर प्लान लेकर आया है, जिसे खासकर बजट ट्रैवलर्स के लिए बनाया गया है। इस टूर पैकेज में आपको गोवा घूमने का…

Goa IRCTC Tour Package: अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन अगर आपका बजट कम है, तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आज जो जिस टूर पैकेज के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, वो आपके बहुत काम आ सकता है। क्योंकि इस गर्मी अब आप कम खर्च में शानदार ट्रिप का मजा ले सकते हैं। हर बार की तरह इस बार भी IRCTC एक ऐसा टूर प्लान लेकर आया है, जिसे खासकर बजट ट्रैवलर्स के लिए बनाया गया है। इस टूर पैकेज में आपको गोवा घूमने का शानदार मौका मिलेगा।

गोवा जैसी खूबसूरत डेस्टिनेशन पर हर कोई घूमना पसंद करता है, मगर इस पैकेज में आप कम पैसों में भी बीच, नाइटलाइफ और एडवेंचर का पूरा मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं, इस टूर पैकेज को कैसे बुक कर सकते हैं।

Goa IRCTC Tour Package: IRCTC गोवा टूर पैकेज

Best time to visit goa
Best time to visit goa (Source: social media)
  • IRCTC हर कुछ-कुछ दिनों में ऐसे शानदार टूर पैकेज निकालते रहते हैं, जो घूमने वाले लोगों की काफी मदद करता है।
  • लेकिन इस बार IRCTC ने गोवा का एक बेहद शानदार टूर पैकेज निकाला है।
  • इस टूर पैकेज की शुरुआत तिरुनेलवेली, विरुधुनगर, मदुरै, डिंडीगुल, करूर और धर्मपुरी से होगी।
  • इसका नाम TIRUNELVELI – GOA CHARTER COACH TOUR रखा गया है।
  • इसे आप गूगल पर सर्च करके पूरी जानकारी ले सकते हैं।
  • इस पैकेज को आप बस 1 मई से पहले ही बुक कर सकते हैं।

Goa Tour Package: पैकेज का कितना है बजट

Goa Tour Package
Goa Tour Package (Source: social media)
  • अगर टूर पैकेज के बजट की बात करें, तो ये 34, 800 रुपये से शुरू हो रहा है।
  • इस ट्रिप पर अगर आप 1 से ज्यादा लोग जाते हैं, तो बजट कम हो सकता है।
  • 2 लोगों के लिए 27, 100 रुपये का बजट रखा गया है।
  • 3 लोगों के लिए 26, 300 रुपये का बजट रखा गया है।
  • मगर बच्चों के लिए 21, 800 रूपये का पैकेज रखा गया है।
  • अब अगर आप इस टूर पैकेज को अभी बुक करना चाहते हैं, तो IRCTC की वेबसाइट पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं।
  • ये पैकेज 6 रात और 7 दिन का होगा जिसमें इंश्योरेंस भी शामिल है।

Luxury Stays in Goa: पैकेज में क्या-क्या मिलेगा

Luxury Stays in Goa
Luxury Stays in Goa (Source: social media)
  • इस टूर पैकेज में आपको आने जाने से लेकर गोवा घूमाने और रुकने के लिए सारी सुविधाएं दी जा रही हैं।
  • इसमें आपको 3 AC कोच का ट्रेन टिकट दिया जाएगा, जो आने और जाने दोनों के लिए होगा।
  • इसके साथ-साथ आपको गोवा घूमने के लिए AC वाली कैब भी दी जाएगी।
  • यहां आप गोवा के 3 स्टार होटल में स्टे कर पाएंगे, जिसमें ब्रेकफास्ट और डिनर दोनों है।
  • इस ट्रिप पर आपको बस लंच के लिए पैसे खर्च करने होंगे।
  • अगर आप भी गोवा घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो जल्द से जल्द इस टूर पैकेज को बुक कर लें।

Also Read: Kedarnath Travel Guide सिर्फ 6 से 8 हजार में बाबा के दर्शन की पूरी योजना, Tracking Tips और मौसम से जुड़ी जरूरी बातें

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।