Kedarnath Travel Guide सिर्फ 6 से 8 हजार में बाबा के दर्शन की पूरी योजना, Tracking Tips और मौसम से जुड़ी जरूरी बातें

Summary :

Kedarnath Yatra Guide 2026: अक्षय तृतीया से ही चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाती है। इसमें गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा शामिल है। इस साल 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खोल दिए गए हैं, लेकिन केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को दर्शन के लिए खुलने जा रहे हैं। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही वहां एक भव्य पूजा और परंपरा निभाई जाती है, कपाट खुलते ही सबसे पहले बाबा का ‘भीष्म श्रृंगार’ हटाया जाता है। सर्दियों के दौरान शिवलिंग की सुरक्षा के लिए किया गया यह श्रृंगार धार्मिक आस्था और परंपरा का…

Kedarnath Yatra Guide 2026: अक्षय तृतीया से ही चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाती है। इसमें गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा शामिल है। इस साल 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खोल दिए गए हैं, लेकिन केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को दर्शन के लिए खुलने जा रहे हैं। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही वहां एक भव्य पूजा और परंपरा निभाई जाती है, कपाट खुलते ही सबसे पहले बाबा का ‘भीष्म श्रृंगार’ हटाया जाता है। सर्दियों के दौरान शिवलिंग की सुरक्षा के लिए किया गया यह श्रृंगार धार्मिक आस्था और परंपरा का अहम हिस्सा माना जाता है। आइए जानते हैं, यहां जानें से पहले आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Kedarnath Yatra Guide 2026: केदारनाथ धाम का कंप्लीट बजट प्लान

Kedarnath Stay Guide
Kedarnath Stay Guide (Source: social media)
  • आप यहां जानें के लिए दिल्ली से हरिद्वार बस या ट्रेन ले सकते हैं। जिसका किराया 350 से 500 रुपये तक होगा।
  • वहां पहुंचने के बाद हरिद्वार से बस या शेयर्ड जीप से सोनप्रयाग जाएं। सोनप्रयाग तक का किराया 800 से 1000 रुपये हो सकता है।
  • सोनप्रयाग से गौरीकुंड का किराया 50 से 100 रुपये तक हो सकता है। आप गौरीकुंड में स्टे भी कर सकते हैं।
  • जिससे आप अगले दिन ट्रैवल के लिए पूरी तरह से फ्रेश रहें और थकान दूर हो जाए।
  • गौरीकुंड में आपको बजट में होटल और धर्मशाला आसानी से मिल जाएंगे।
  • 2-3 नाइट का स्टे 1000 से 1500 रुपये तक पड़ेगा।
  • गौरीकुंड से 16 किमी लंबी आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत होती है। जिसे लोग पैदल, घोड़े, पालकी या फिर हेलीकॉप्टर से पूरा करते हैं।
  • इस यात्रा पर जानें से पहले अपने बैग में जरूरी चीजों की पैकिंग जरूर कर लें।
  • ट्रैक के दौरान आपके 300 से 500 रुपये तक खर्च हो सकते हैं।
  • यहां आप अपने हिसाब से भी खर्च कर सकते हैं।
  • सोनप्रयाग से दिल्ली लौटने का खर्च 1500 से 2000 तक होगा।
  • अगर आप अकेले यात्रा करने का प्लान बना रहे है, तो सिंगल पर्सन का लगभग 6-8 हजार का खर्च आएगा।

Kedarnath Route Guide: यात्रा से जुड़ी जरूरी बातें

Kedarnath Route Guide
Kedarnath Route Guide (Source: social media)
  • पहाड़ों में मौसम कभी भी बदल सकता है, इसलिए वहां जानें से पहले गर्म कपड़े, रेनकोट, ट्रैकिंग शूज और जरूरी दवाइयां अपने साथ जरूर रखें।
  • साथ ही पानी की बोतल और एनर्जी स्नैक्स जरूर भी रख लें ताकि ट्रैकिंग के समय किसी भी तरह की परेशानी न हो।
  • केदारनाथ यात्रा के समय बहुत लंबी पैदल चढ़ाई करनी होती है, इसलिए शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है।
  • यात्रा से पहले रोजाना वॉक या हल्की एक्सरसाइज करें ताकि ट्रैकिंग में दिक्कत न हो।

Kedarnath Weather: मौसम और सुरक्षा का ध्यान रखें

Kedarnath Weather
Kedarnath Weather (Source: social media)

अगर आप केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो इससे पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। क्योंकि अगर मौसम ज्यादा खराब होगा तो वहां आपको कई सारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बारिश या बर्फबारी के समय यात्रा करने से बचें। यात्रा के दौरान या जानें से पहले प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रास्तों का ही इस्तेमाल करें।

Also Read: Kedarnath-Badrinath यात्रा 2026, 22 April को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, जानें यात्रा से जुड़ी Guidelines और Important Rules

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।