BPSC AEDO Exam 2026 Cheating: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा के बीच नकल करने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) परीक्षा 2026 के दौरान एक अभ्यर्थी को हाईटेक डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान सिवान जिले के बसंतपुर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। जो खुद अभ्यर्थी न होकर, अपने दोस्त की परीक्षा देने पंहुचा था। संदिग्ध व्यव्हार दिखने पर लड़के की तलाशी ली गई, तो उसके पास से नक़ल करने के लिए जो डिवाइस मिले, उसे देख सब दंग रह गए।
Chapra Bihar High Tech Cheating: नकल के लिए चप्पल में हाईटेक सिस्टम फिट
यह मामला तब सामने आया जब परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी मेटल डिटेक्टर से जांच कर रहे थे। तभी रोहित कुमार के पास पहुंचते ही मशीन ने संकेत दिया। पहले पुलिस को लगा कि कोई साधारण धातु है, लेकिन जब उसकी चप्पल की बारीकी से जांच की गई, तो उसे देख सब हैरान रह गए। चप्पल में बड़ी चालाकी के साथ हाईटेक सिस्टम फिट किया गया था।
AEDO Exam News: कान में लगा One-way ब्लूटूथ

आरोपी ने केवल चप्पल में ही डिवाइस नहीं लगा रखा था, बल्कि उसके कान में भी एक माइक्रो ब्लूटूथ लगा था। जांच में सामने आया कि ये एकतरफा संचार प्रणाली (One-way communication) थी। इसके जरिए उसे बाहर से सभी सवालों के जवाब सुनाई दे रहे थे, लेकिन वह खुद कुछ नहीं बोल सकता था। उसने इस तरह का तरीका इसलिए अपनाया था, ताकि पकड़े जाने से बचा जा सके। ये पूरी व्यवस्था इतनी हाईटेक थी कि बाहर से इसे देखकर कोई अंदाज़ा भी नहीं लगा सकता।
BPSC AEDO Exam 2026 Cheating: दोस्त की जगह परीक्षा देने आया था
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने आया था। उसने पुलिस को ये भी बताया कि परीक्षा में नकल के लिए इस्तेमाल किए गए ये उपकरण समस्तीपुर से मंगवाए गए थे। नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही जिस अभ्यर्थी की जगह वह परीक्षा दे रहा था, असली अभ्यर्थी और मास्टरमाइंड के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




