बिहार के CM सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, PM मोदी और अमित शाह से करेंगे खास मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा संभव

Summary :

Samrat Choudhary Delhi Visit: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली दौरे पर आने वाले हैं। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद उनकी ये पहली दिल्ली यात्रा है। इस दौरान वह शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह से भी उनकी मुलाकात होनी है। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है। नया मुख्यमंत्री बनने के बाद अभी तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पाया है। Samrat Choudhary Delhi Visit: 24 अप्रैल को होगा फ्लोर टेस्ट नीतीश कुमार के इस्तीफे…

Samrat Choudhary Delhi Visit: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली दौरे पर आने वाले हैं। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद उनकी ये पहली दिल्ली यात्रा है। इस दौरान वह शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह से भी उनकी मुलाकात होनी है। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है। नया मुख्यमंत्री बनने के बाद अभी तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पाया है।

Samrat Choudhary Delhi Visit: 24 अप्रैल को होगा फ्लोर टेस्ट

Samrat Choudhary Delhi Visit
Samrat Choudhary Delhi Visit (Source: Social Media)

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में भाजपा युग की शुरुआत हो गई। यहां पहली बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बीजेपी काबिज हुई है। सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ दो उप-मुख्यमंत्री, जेडीयू से बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी हैं। बिहार की सत्ता संभालने के बाद 24 अप्रैल को फ्लोर टेस्ट देना है। इसके बाद कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। भाजपा कोटे से अभी तक किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया है। ऐसे में पूरी कैबिनेट लगभग खाली पड़ी है, जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो सकता है।

33 मंत्री पद खाली, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा तेज

बिहार में कुल 33 मंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन अभी तक एक भी पूर्ण मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो सका है। ऐसे में नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती जल्द से जल्द कैबिनेट का विस्तार कर प्रशासन को गति देना है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, दिल्ली में होने वाली बैठकों के बाद कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया तेज हो सकती है और इससे राज्य की शासन व्यवस्था मजबूत होगी।

Samrat Choudhary in Delhi: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पेश करेंगे विश्वास मत

Samrat Choudhary in Delhi
Samrat Choudhary in Delhi (Source: Social Media)

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा का विशेष सत्र 24 अप्रैल को बुलाया गया है। इस सत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे और अपनी सरकार के बहुमत को साबित करने की कोशिश करेंगे। बिहार में एनडीए की सरकार है, लेकिन इस बार पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री और जदयू के दो उपमुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री का पद नीतीश कुमार संभालते थे और भाजपा से उपमुख्यमंत्री बनते रहे थे।

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, सत्र की अधिसूचना मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों और विधायकों को भेज दी गई है। यह पत्र बिहार विधानसभा, पटना के निदेशक राजीव कुमार के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

ALSO READ: गुजरात में शादी का खाना खाने से 400 लोग बीमार, कई अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।