गुजरात में शादी का खाना खाने से 400 लोग बीमार, कई अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप

Gujarat Wedding Food Poisoning

Gujarat Wedding Food Poisoning: गुजरात के दाहोद जिले के अभलोद गांव में एक शादी समारोह में शमिल हुए 400 लोग बीमार पड़ गए। इन सभी ने शादी में खाना खाया था, जिसके कुछ घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी शिकायतें होने लगी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, बड़ी संख्या में लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी बीमार लोगों का इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने खाने का सैंपल ले लिया है और जांच के लिए भेज दिया है।

खाने में गड़बड़ी की आशंका

खाना खाने के बाद लोगों की तबियत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी। लोगों में उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्या होने लगी। बीमार लोगों को तुरंत आसपास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादातर मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है, हालांकि कुछ लोगों को अभी निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में खाने में गड़बड़ी की आशंका है। शादी में परोसे गए खाने के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

रिपोर्ट का इंतजार, कैटरिंग जांच जारी

गुजरात के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही फूड पॉइजनिंग की असली वजह साफ हो पाएगी। इसके साथ ही, कार्यक्रम में कैटरिंग व्यवस्था की भी जांच चल रही है ताकि अगर किसी की लापरवाही सामने आए, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि अगर कोई लक्षण दिखें तो तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र में जाएं। इस घटना के बाद बड़े आयोजनों में खाने की गुणवत्ता और सफाई को लेकर फिर से चिंता बढ़ गई है।

ALSO READ: खून से सना तकिया, नीला ड्रम… पड़ोसी ने 11 साल के मासूम की हंसिया से गला रेतकर की हत्या, कहानी सुन रूह कांप जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।