Mulank 5 Marriage Compatibility: गलती से भी न चुनें गलत पार्टनर! जानें मूलांक 5 वालों के लिए कौन-कौन से अंक हैं ‘Lucky’

Summary :

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इन पर बुध ग्रह का प्रभाव रहता है, जिसके कारण ये लोग तेज दिमाग वाले, सही निर्णय लेने वाले, अच्छे वार्तालाप करने वाले, साहसी, आजाद ख्याल, मस्तमौला और हंसमुख होते हैं। इन्हें अपने जीवन में ऊर्जावान और जिंदादिल साथी पसंद आते हैं।

Mulank 5 Marriage Compatibility: शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों का एक मजबूत रिश्ता भी होता है। जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझते हैं और आपस में अच्छा तालमेल बिठाते हैं, तो यह बंधन और भी गहरा हो जाता है। हिंदू धर्म में शादी से पहले कुंडली मिलाने की परंपरा को बहुत जरूरी माना गया है। ऐसे ही न्यूमरोलॉजी यानी कि अंक ज्योतिष भी वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने में मदद करता है। 1 से लेकर 9 तक के हर एक मूलांक की अपनी खास आदतें, खूबियां और कमियां होती हैं, जो दूसरे मूलांकों से बिल्कुल अलग होती हैं। ऐसा माना जाता है कि हर एक नंबर का दूसरे नंबर के साथ एक खास और अलग तरह का कनेक्शन होता है।
जब बात शादी-ब्याह की आती है, तो हर नंबर दूसरे नंबर के साथ पूरी तरह फिट नहीं बैठता। कई बार गलत पार्टनर चुनने से रिश्तों में दरार आने या शादी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपका मूलांक 2 है, तो आइए जानें कि आपको कौन से मूलांक वाले लोगों के साथ शादी (Mulank 5 kis Mulank se Shadi Kare) करनी चाहिए।

कैसे होते हैं मूलांक 4 वाले लोग?

अंक ज्योतिष के अनुसार, अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 है।  मूलांक 5 पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है। बुध ग्रह को तेज दिमाग, सही फैसले लेने की क्षमता, अच्छी बातचीत और साहस का प्रतीक माने जाते हैं। इसी वजह से इस मूलांक के लोग आजाद ख्याल, मस्तमौला, हंसमुख और साहसी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में ऐसे साथी पसंद आते हैं जो उन्हीं की तरह ऊर्जावान और जिंदादिल हों।

मूलांक 5 और मूलांक 1 की जोड़ी

Mulank 5 Life Partner Compatibility
Mulank 5 Life Partner Compatibility (Magnific)

मूलांक 5 और 1 का रिश्ता आमतौर पर काफी सफल रहता है। मूलांक 1 के लोग आत्म-सम्मान से भरे, और खुद पर भरोसा रखने वाले होते हैं। दूसरी तरफ, मूलांक 5 के लोग लोगों से जल्दी घुल-मिल जाने वाले और खुशमिजाज होते हैं। अगर ये दोनों एक-दूसरे की सोच और नजरिए का सम्मान करें, तो इनकी जोड़ी बहुत बढ़िया चलती है। मूलांक 1 की मजबूती और मूलांक 5 की फुर्ती मिलकर रिश्ते में बेहतरीन बैलेंस बनाती है।

मूलांक 5 और मूलांक 3 की जोड़ी

मूलांक 5 और 3 का रिश्ता भी बहुत शुभ और अच्छा माना जाता है। मूलांक 3 के लोग नियम कायदों से जीने वाले, बड़े सपने देखने वाले और धार्मिक सोच वाले होते हैं। वे मूलांक 5 के लोगों की नए-नए विचार और चंचलता को सही रास्ता दिखाने में मदद करते हैं। इस तरह ये दोनों एक-दूसरे की कमी को पूरा करते हैं और इनकी जोड़ी काफी संतुलित रहती है।

मूलांक 5 और मूलांक 6 की जोड़ी

Mulank 5 Life Partner Compatibility
Mulank 5 Marriage Compatibility (Magnific)
मूलांक 5 और 6 की जोड़ी में बहुत प्यार और आकर्षण देखने को मिलता है। मूलांक 6 के लोग दिल से सोचने वाले, रोमांटिक और कला के प्रेमी होते हैं। वे मूलांक 5 के लोगों की जिंदादिली और चंचल स्वभाव को बहुत पसंद करते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, इन दोनों का साथ लंबे समय तक टिकने वाला और खुशहाल होता है।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।