Rashifal 23 April 2026: मेष से मीन तक का हाल, जानें किन राशियों पर होगी धन की वर्षा और किसे रहना होगा सावधान

Kal Ka Rashifal 23 April 2026
Kal Ka Rashifal 23 April 2026: 23 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन भक्ति और पैसों के मामले में बहुत अच्छा रहने वाला है। कल बहुत ही दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहे हैं। Daily Zodiac Predictions के अनुसार, वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए यह समय सुख-सुविधाएं बढ़ाने वाला होगा। नया काम शुरू करने के लिए सुबह 08:15 से 10:15 और दोपहर 01:15 से 02:15 तक का समय सबसे बेस्ट है। सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इस दौरान कोई शुभ काम न करें। दोपहर 3:13 के बाद मन को शांति मिलेगी। आइए Daily Horoscope 23 April 2026 में जानें सभी 12 राशियों के लिए कल का दिन कैसा रहने वाला है।

Kal Ka Rashifal 23 April 2026: कैसा रहेगा कल का दिन?

1. मेष (Aries)

Rashifal 23 April
Rashifal 23 April

मेष राशि वाले लोगों के लिए कल का दिन मिलाजुला रहेगा। जरूरी काम दोपहर से पहले निपटा लें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी और आप घर बनवाने पर खर्च कर सकते हैं। ऑफिस में काम को गंभीरता से लें और मानसिक तनाव से बचें।

शुभ: रंग- लाल, अंक- 9

2. वृषभ (Taurus)

Rashifal 23 April
Rashifal 23 April

आपके लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। काम में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। दूसरों के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। सेहत का ख्याल रखें और निवेश करने से बचें।

शुभ: रंग- सफेद, अंक- 2

3. मिथुन (Gemini)

Daily Horoscope 23 April 2026
Daily Horoscope 23 April 2026

आज आपको कामों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बन सकता है। जोश और जल्दबाजी में आकर गलत फैसला न लें।

शुभ: रंग- हरा, अंक- 5

4. कर्क (Cancer)

Daily Horoscope 23 April 2026
Daily Horoscope 23 April 2026

कर्क राशि वालों को तरक्की के नए मौके मिलेंगे, खासकर स्टूडेंट्स और तकनीक से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। भाइयों के साथ पुराने झगड़े खत्म होंगे। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी और सेहत भी अच्छी रहेगी।

शुभ: रंग- दूधिया सफेद, अंक- 7

5. सिंह (Leo)

Daily Horoscope 23 April 2026
Daily Horoscope 23 April 2026

अपनी प्लानिंग किसी को न बताएं, उसे गुप्त रखें। शुरुआत में थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन बाद में नए प्रोजेक्ट्स मिलने से मन खुश हो जाएगा। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।

शुभ: रंग- सुनहरा, अंक- 1

6. कन्या (Virgo)

Daily Horoscope 23 April 2026
Daily Horoscope 23 April 2026

कन्या राशि वालों के ऑफिस में अच्छे बदलाव होंगे। आप अपनी बुद्धि से विरोधियों को हरा देंगे। दोस्तों की मदद मिलेगी, लेकिन अनजान लोगों पर भरोसा न करें। गुस्से पर काबू रखें वरना सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ: रंग- गहरा हरा, अंक- 6

7. तुला (Libra)

Daily Horoscope 23 April 2026
Daily Horoscope 23 April 2026

तुला राशि के लिए सफलता और खुशहाली वाला दिन है। ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे और नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। कोई पुरानी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। बैंक बैलेंस बढ़ेगा और मन खुश रहेगा।

शुभ: रंग- हल्का नीला, अंक- 8

8. वृश्चिक (Scorpio)

Kal Ka Rashifal 23 April 2026
Kal Ka Rashifal 23 April 2026

आपके कामकाज के लिए बहुत बड़ा दिन है। होटल या किराने का काम करने वालों को तगड़ा मुनाफा होगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा पैसा मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

शुभ: रंग- मैरून, अंक- 3

9. धनु (Sagittarius)

Kal Ka Rashifal 23 April 2026
Kal Ka Rashifal 23 April 2026

अपनी सेहत का खास ख्याल रखें, पीठ या शरीर में दर्द हो सकता है। ऑफिस में काम का बोझ रहेगा, लेकिन दोस्त की मदद से राहत मिलेगी। पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है।

शुभ: रंग- पीला, अंक- 4

10. मकर (Capricorn)

Kal Ka Rashifal 23 April 2026
Kal Ka Rashifal 23 April 2026

मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा। परिवार के साथ मिलकर आप अपने लक्ष्य पूरे करेंगे। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है और शादी की बात चल सकती है। बिजनेस में शाम के समय अच्छा लाभ होगा।

शुभ: रंग- काला, अंक- 9

11. कुंभ (Aquarius)

Kal Ka Rashifal 23 April 2026
Kal Ka Rashifal 23 April 2026

आज पैसों के मामले में सावधानी बरतें, नुकसान हो सकता है। जमीन के कागज बिना पढ़े साइन न करें। अचानक कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं। निवेश टाल दें और पार्टनर के साथ झगड़े से बचें।

शुभ: रंग- नीला, अंक- 7

12. मीन (Pisces)

Kal Ka Rashifal 23 April 2026
Kal Ka Rashifal 23 April 2026

ज्ञान और सुख बढ़ाने वाला दिन है। ऑफिस में आपके अनुभव की तारीफ होगी। ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी और घर में मेहमान आ सकते हैं। मन शांत रहेगा और आर्थिक लाभ होगा।

शुभ: रंग- केसरिया, अंक- 9

यह भी पढ़ें-Ketu Gochar 2026: केतु बदल रहे हैं अपनी चाल! 20 अप्रैल से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, बरसेगा बेहिसाब धन

इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।