Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज यानी 14 मई को ऐश्वर्य और वैभव के प्रतीक शुक्र देव अपनी स्वराशि वृषभ से विदा लेकर बुध की राशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, विलासिता, सौंदर्य और सुख-साधनों का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, तर्कशक्ति और संवाद के स्वामी हैं।
जब कला और प्रेम के कारक शुक्र का मिलन बुद्धि और वाणी के स्वामी बुध की राशि में होता है, तो यह युति हमारे रिश्तों, बातचीत के तरीके और जीवनशैली में बदलाव लाती है। आइए, जानते हैं कि Venus Transit 2026 सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
Shukra Gochar 2026: पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
1. मेष राशि (Aries)

आपकी जिंदगी की सुस्ती दूर होगी और कामों में तेजी आएगी। बातचीत का तरीका बेहतर होगा, यात्रा के मौके मिलेंगे और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। रिश्तों में नयापन और मिठास आएगी।
- सावधानी: फिजूलखर्ची न करें और अपने खान-पान व स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।
- उपाय: रोज श्रद्धापूर्वक दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
2. वृषभ राशि (Taurus)

यह गोचर आपके धन भाव में हो रहा है, जिससे आपकी कमाई बढ़ेगी और बोलने के तरीके में गजब की मधुरता आएगी। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
- सावधानी: पैसों के लेन-देन में और बातचीत के दौरान संयम बरतें।
- उपाय: शुक्रवार को कन्याओं को केसर युक्त खीर खिलाएं।
3. मिथुन राशि (Gemini)

शुक्र आपकी ही राशि के प्रथम भाव में आ रहे हैं, जिससे आपकी पर्सनैलिटी और निखरेगी। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे, अटके काम पूरे होंगे और आप अपनी लाइफस्टाइल पर पैसा खर्च करेंगे।
- सावधानी: आवेश में आकर कोई बड़ा फैसला न लें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- उपाय: शिव परिवार का शुद्ध जल या गंगाजल से अभिषेक करें।
4. कर्क राशि (Cancer)

यह गोचर आपके बाहरी संपर्कों को बढ़ाएगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के नए और गुप्त रास्ते भी खुलेंगे। विदेश से जुड़े व्यापार या नौकरी में बड़ी सफलता मिल सकती है।
- सावधानी: रिश्तों में गलतफहमी न आने दें और नकारात्मक विचारों से खुद को बचाएं।
- उपाय: शुक्रवार को किसी सफेद वस्तु या भोजन का गरीबों में दान करें।
5. सिंह राशि (Leo)

शुक्र आपकी इच्छा पूर्ति के भाव में आ रहे हैं। आपकी पुरानी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने और अचानक से आमदनी बढ़ने के बेहतरीन योग बन रहे हैं।
- सावधानी: अपनी सफलता पर अहंकार न करें और समय का सही प्रबंधन करें।
- उपाय: शुक्रवार के दिन मंदिर में 1 किलो चावल का दान करें।
6. कन्या राशि (Virgo)

कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर में नए और बड़े अवसर मिलेंगे और जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनके मुनाफे में वृद्धि होगी।
- सावधानी: काम के प्रति लापरवाही न बरतें और अपने खर्चों को संतुलित रखें।
- उपाय: भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें प्रतिदिन जल अर्पित करें।
7. तुला राशि (Libra)

चूंकि शुक्र आपके राशि स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए बहुत शुभ है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, धन लाभ होगा और किसी लंबी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।
- सावधानी: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं।
- उपाय: मां दुर्गा की उपासना करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है, जैसे पैतृक संपत्ति या बीमा का पैसा। विदेश से जुड़े कार्यों में लगे लोगों को शानदार परिणाम मिलेंगे।
- सावधानी: वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि रिश्तों में विवाद न हो और सेहत का ध्यान रखें।
- उपाय: शुक्रवार को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद मिठाई या भोजन कराएं।
9. धनु राशि (Sagittarius)

शादीशुदा जिंदगी में प्रेम और खुशहाली बढ़ेगी। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, तो यह समय बड़े मुनाफे और नए अनुबंधों का है।
- सावधानी: बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें और खानपान का ध्यान रखें।
- उपाय: शुक्रवार के दिन मौसमी फलों का दान करें।
10. मकर राशि (Capricorn)

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी और करियर में स्थिरता आएगी।
- सावधानी: किसी को उधार देने से बचें और कार्यों में जल्दबाजी न दिखाएं।
- उपाय: शुक्रवार को कम से कम 7 गरीबों को फल या सफेद वस्त्र दान करें।
11. कुंभ राशि (Aquarius)

प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। करियर में रचनात्मक बदलाव आएंगे और संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
- सावधानी: अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और क्रोध करने से बचें।
- उपाय: नियमित रूप से माता दुर्गा की स्तुति और चालीसा का पाठ करें।
12. मीन राशि (Pisces)

भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।
- सावधानी: सुख-सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें और लंबी यात्रा टालें।
- उपाय: शिव परिवार की सामूहिक पूजा करें और पंचामृत से अभिषेक करें।


Download Android App
Download iOS App




