Singh Rashi May 2026 Horoscope: सिंह राशि वाले लोगों के लिए मई का महीना बेहतर रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति बताती है कि महीने की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतेंगे, स्थितियां आपके पक्ष में आती जाएंगी। सूर्य देव की अच्छी स्थिति आपको अच्छी ऊर्जा और मान-सम्मान दिलाएंगे। बुध ग्रह भी 15 मई के बाद आपके लिए बहुत शुभ हो जाएंगे, जिससे आपके सोचे हुए काम पूरे होने लगेंगे। वहीं, 11 मई तक मंगल की स्थिति थोड़ी कमजोर है, जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। शनि और राहु-केतु की स्थिति उतनी अच्छी नहीं है, इसलिए आपको कुछ मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी।
Leo Career Horoscope: करियर और व्यापार
बिजनेस करने वालों को थोड़ा संभलकर आगे बढ़ना होगा। महीने के 15 मई तक किसी भी तरह का नया निवेश या बड़ा प्रयोग न करें। 15 मई के बाद बुध ग्रह की कृपा से व्यापार में रफ्तार आएगी और मुनाफा बढ़ेगा।
Leo Wealth Horoscope: कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

Leo Health Horoscope: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें
सेहत के लिहाज से यह महीना काफी हद तक अच्छा रहेगा। सूर्य देव की कृपा से आपकी इस महीने इम्यूनिटी बेहतर बनी रहेगी। राहु-केतु और शनि की स्थिति के कारण आपको छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आप पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो उसे हल्के में न लें। अपनी दिनचर्या अच्छी रखें और लापरवाही न बरतें, तो कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।
Leo Love Life Horoscope: प्रेम और वैवाहिक जीवन

शादीशुदा लोगों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। 11 मई तक जीवनसाथी के साथ तनाव होने की आशंका है। शनि और राहु की वजह से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए आपसी बातचीत में धैर्य और समझदारी बनाएं रखें। एक दूसरे को समय दें।
Singh Rashi May 2026 Horoscope: पारिवारिक जीवन
मई के महीने में परिवार में स्थितियां उतार-चढ़ाव वाली रहेंगी। महीने के पहले हिस्से में कुछ पारिवारिक अनबन हो सकती है। मंगल और शनि की स्थिति घर का माहौल थोड़ा भारी रख सकती है। 11 मई के बाद मंगल के राशि परिवर्तन और 15 मई के बाद बुध के मजबूत होने से घर की समस्याओं का समाधान निकलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और आपसी तालमेल बेहतर होगा।
Leo Monthly Horoscope May 2026: सिंह राशि वालों के लिए आसान उपाय

- मंदिर में चने की दाल चढ़ाने से बृहस्पति देव की कृपा मिलेगी।
- बंदरों को गुड़ खिलाएं, इससे मंगल के अशुभ प्रभाव कम होंगे।
- मांस और शराब से दूर रहें और अपने आचरण को शुद्ध रखें, इससे शनि के बुरे प्रभाव से बचाव होगा।


Download Android App
Download iOS App




