Surya Grahan 2026 Impact on Zodiac Signs: फाल्गुन अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से यह घटना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दौरान सूर्य, शनि की राशि कुंभ में राहु के साथ युति करेंगे। साथ ही, चंद्रमा राहु के ‘शतभिषा’ नक्षत्र में रहेंगे, जो इस ग्रहण के प्रभाव को और अधिक तीव्र बना देता है।
इसका असर सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन तीन विशेष राशियों को इस दौरान बहुत सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि, साल 2026 का पहला Surya Grahan Kab Lagega, साथ जानेंगे Surya Grahan 2026 Rashifal के बारे में।
Surya Grahan 2026 Date: कब लगेगा सूर्य ग्रहण?

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को 5:31 बजे से शुरू होकर रात 7:57 बजे तक रहेगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसलिए यहां सूतक काल के नियम प्रभावी नहीं होंगे। लोग सामान्य रूप से अपनी दिनचर्या जारी रख सकते हैं, लेकिन कुछ राशियों पर इसके ज्योतिषीय प्रभाव जरूर पड़ेंगे।
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण कहां दिखाई देगा?

यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, चिली, तंजानिया और मेडागास्कर जैसे देशों में देखी जा सकेगी। इसके अलावा अंटार्कटिका, मॉरीशस और दक्षिण अटलांटिक के कुछ हिस्सों में भी यह नजर आएगा।
Surya Grahan 2026 Impact on Zodiac Signs: इन राशियों को रहना होगा सावधान
1. कुंभ राशि (Aquarius)

सूर्य ग्रहण कुंभ राशि के लग्न भाव में हो रहा है, जहां सूर्य के साथ बुध और शुक्र की उपस्थिति भी रहेगी। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रहण के प्रमुख कारक बन रहे हैं। इससे विचारों में तेजी आएगी, लेकिन राहु के कारण भ्रम और असमंजस की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें। अधूरा ज्ञान हानिकारक हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं।
2. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि सूर्य और चंद्रमा आपकी कुंडली के आठवें (अष्टम) भाव में गोचर करेंगे। मानसिक अशांति, तनाव और सेहत में गिरावट महसूस हो सकती है। भावनात्मक रूप से आप खुद को कमजोर पा सकते हैं। ग्रहण के एक सप्ताह बाद तक किसी भी तरह के भारी निवेश या नए काम की शुरुआत से बचें।
3. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों की कुंडली के सप्तम भाव में ग्रहों की इस उथल-पुथल का सीधा असर संबंधों पर पड़ेगा। व्यापारिक साझेदारी और वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। गलतफहमियों के कारण रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। बिजनेस से जुड़ी कोई भी नई डील या बड़ा निवेश फिलहाल टाल देना ही समझदारी होगी।


Download Android App
Download iOS App




