Surajkund Mela 2026 Guide: सूरजकुंड एक इंटरनेशनल हैंडीक्राफ्ट मेला है, जहां दुनियाभर के पर्यटक भारत देश की अलग-अलग संस्कृति का एक्सपीरियंस लेते हैं। यहां आपको तकरीबन देश के हर राज्य का कल्चर देखने को मिलेगा और रात में कई तरह के कल्चरल प्रोग्राम भी होते हैं। साल 2026 में 39वां सूरजकुंड मेला आयोजित हो चुका है। यह हरियाणा के फरीदाबाद में लगा है, जो 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। सूरजकुंड मेला काफी बड़ा होता है और इसे घूमने के लिए मोटा पैसा खर्च भी करना पड़ता है।
अगर आप घूमने के शौकीन हैं और इस सूरजकुंड मेले का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो हम आपका बताएंगे कि महज 500 रुपये में सूरजकुंड का पूरा मेला कैसे घूम सकते हैं। चलिए जानते हैं, Surajkund Mela Budge टिप्स और टिकट पर डिस्काउंट मिलने की ये जानकारी।
Surajkund Mela 2026 Guide: सूरजकुंड मेले के लिए 18 बसें

- हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले के लिए शनिवार सुबह 7 बजे से बल्लभगढ़ के लिए बस मिल जाएगी।
- प्रत्येक 30 मिनट के बाद पर्यटकों को बस मिलेंगी।
- इसके अलावा शनिवार व रविवार को प्रत्येक 15 मिनट के बाद बस का संचालन होगा।
- रोडवेज प्रशासन ने प्रत्येक दिन 18 बसों के संचालन की व्यवस्था की है।
- सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला फरीदाबाद के सूरजकुंड में 31 जनवरी से शुरू किया जाएगा और 15 फरवरी तक चलेगा।
- ये मेला सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगा और यहां बच्चों के लिए भी काफी चीजें रखी जाएंगी, जिससे उन्हें बोरियत ना हो।
- बच्चों के लिए छोटे-बड़े झूले, खिलौने का स्टॉल भी लगाया जाएगा।
Surajkund Mela Tips: कैसे पहुंचे सूरजकुंड मेले?

- अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो यहां से मेट्रो लेकर बदरपुर उतरें और वहां से आप ऑटो या बस लेकर सीधे मेले तक पहुंच सकते हैं।
- बाहर से आने वाले अलग-अलग रूट को फॉलो कर सकते हैं।
- वहीं, फॉर्नर दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे सूरजकुंड मेले के लिए कैब बुक कर सकते हैं।
- 500 रुपये में पूरा सूरजकुंड मेला घूमने के लिए वीकेंड पर जाने से बचें, क्योंकि वीकेंड पर टिकट, खाना-पानी और सामान सभी ही महंगे दामों में मिलता है और इन दो दिन बहुत भीड़ भी होती है।
- इसलिए सूरजकुंड जाने के लिए सोमवार से शुक्रवार के बीच का दिन चुनें।
Surajkund Mela Budget: टिकट कैसे लें?

- इस मेले की टिकट आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।
- इससे आप लंबी लाइन में लगने से बच जाएंगे और आपका टाइम भी वेस्ट नहीं होगा।
- वर्किंग डेज में टिकट का दाम 120-200 रुपये होता है।
- इसमें छात्र, दिव्यांग, सीनियर सिटीजन को टिकट पर छूट भी मिलती है।
- याद रहे सूरजकुंड मेले में छात्र आईडी कार्ड और दिव्यांग डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट ले जाना ना भूलें।
Also Read: ‘बिग बॉस नहीं, Delhi Metro है’ लड़का-लड़की का हाई-वोल्टेज ड्रामा, फिर हुआ कुछ ऐसा… Viral हो गया Video


Download Android App
Download iOS App




