मेष (ARIES) : धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी कल्याणकारी संस्था से आपका विशेष लगाव रहेगा। विगत महीनों से रुका कोई महत्वपूर्ण कार्य उच्चाधिकारी की मदद से आज पूर्ण हो जाएगा। बिजली विभाग के कर्मचारियों को सहायता राशि मिल सकती है।
वृष (TAURUS) : पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। दोपहर के बाद सदस्यों के साथ मनोरंजन संबंधी योजना बन सकती है। सगे-संबंधियों से रिश्ते मजबूत रहेंगे। शाम के समय वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लगने का भय है।
मिथुन (GEMINI) :आर्थिक सक्रियता का दायरा बढ़ेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ने से उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। व्यावसायिक कागजातों को भली-भांति संभाल कर रखें। उच्चाधिकारी द्वारा जांच-परख हो सकती है।
कर्क (CANCER) : आज किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर मन दुखी रहेगा किन्तु शाम तक किसी मित्र का वैचारिक सहयोग राहत दिला सकता है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। कैरियर संबंधी विषय पर योजना बना सकते हैं। धैर्य एवं संयम बनाए रखें।
सिंह (LEO) : किसी विशेष सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है लाभ के साथ-साथ बुद्धिजीवों द्वारा सम्मानित हो सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। परिवार का कोई एक सदस्य आपके विरोध में सकारात्मक रवैया अपना सकता है।
कन्या (VIRGO) : किसी बड़े इलैक्ट्रानिक उपकरण या वाहनादि खरीदने के योग बन सकते हैं। आय के साथ-साथ धन खर्च की भी अधिकता रहेगी। किसी सगे-संबंधी के यहां शादी-समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला (LIBRA) : आज किसी मित्र के साथ कार्य के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर चर्चा हो सकती है। परिवार में पत्नी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। क्रोध एवं वाणी को नियंत्रित रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : संगीत एवं अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोग अराजक तत्वों से दूर रहें, मानहानि की आशंका बन सकती है। किसी बड़े सेमिनार पार्टी में सम्मिलित होने के मौके मिलेंगे। बातचीत करते समय अपने उचित शब्दों का इस्तेमाल करें।
धनु (SAGITTARIUS) : सामाजिक सक्रियता का दायरा बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति द्वारा आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आपको आत्मिक खुशी महसूस होगी। सगे-संबंधियों के बीच आपका रुतबा बना रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : आर्थिक क्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़ेंगे। विरोधियों द्वारा कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है किन्तु उच्चाधिकारी की मदद से आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ता मजबूत रहेगा। पत्नी का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी बड़े कार्यक्रम की योजना बन सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाना जानते हैं। पिता द्वारा किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने में खुशी प्राप्त होगी। विरोधियों से सावधान रहें।
मीन (PISCES) : बिजली विभाग के कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर सतर्क रहें, शारीरिक चोट लगने का भय है। प्रेमी-प्रेमिका किसी मनोरंजन स्थल पर समय व्यतीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर डाक्टर से सलाह ले सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



