बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सुल्तानगंज विधानसभा के प्रत्याशी ललन कुमार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को कड़ी नसीहत दी है। दरअसल उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने सम्बोधन में एक महिला के पहनावा पर अपना निजी विचार साझा करते हुए दिख रहे । जिसमे उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को अपने पहनावा का ध्यान रखना चाहिए ।

आदमी का वस्त्र उनके प्रभाव को दर्शाता है। ऐसा ही कुछ विचार उन्होंने एक महिला के पहनावे को देखने और उनके एनजीओ संचालिका होने पर अभिव्यक्त किया है। श्री कुमार ने ट्वीट कर उनसे इस विचार को लेकर क्षमा मांगने को कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है व्यक्ति कि पहचान कपड़ों से नहीं काबलियत से होती है। समाज को खतरा रिप्ड जीन्स पहनने वाली महिलाओं से नहीं बल्कि संघ-भाजपा के महिला विरोधी, संकीर्ण सोच वाले रिप्ड जीन्स से है। महिलाओं की स्वतंत्रता पर लांछन लगाने वाली ओछी टिप्पणी करने के लिये तीरथ सिंह रावत क्षमा मांगें ।


Download Android App
Download iOS App



